फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Free medical camp from Amar Ujala Foundation, 342 patients treated

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिवर, 342 मरीजों का हुआ इलाज

Tue, 27 Mar 2018 09:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 27 Mar 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
Free medical camp from Amar Ujala Foundation, 342 patients treated
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के खरखौदा में अमर उजाला फाउंडेशन के ‘स्वस्थ शरीर सुरक्षित जीवन’ के तहत खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार को एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों से ग्रस्त 342 रोगियों की जांच की गई। सभी रोगियों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस दौरान 37 मरीजों के ब्लड की जांच कराई गई।

विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ सुबह करीब 10 बजे सीएमओ डॉ. राजकुमार ने किया। इसके बाद उन्होंने सीएचसी का निरीक्षण किया और चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कैंप में बच्चे, बुजुर्गों, महिलाओं और युवा बड़ी तादाद में पहुंचे, जिस कारण दोपहर दो बजे के बाद शिविर खत्म हुआ। रजिस्ट्रेशन काउंटर और दवाई वितरण केंद्र पर भीड़ लगी रही। शिविर में कस्बा खरखौदा, मुंडाली, खासपुर, कैली, पांची, लालपुर, कूड़ी और धंतला सहित एक दर्जन गांव के लोग इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


हर मर्ज का उपचार 
शिविर में फिजिशियन डॉ. विनोद कुमार ने 112 मरीज देखे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश ने 66 मरीजों का उपचार किया। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. भावना गुप्ता और डॉ. अमिता त्यागी ने 92 मरीजों की जांच की। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार ने 36 मरीजों की जांच की। नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ (ईएनटी) डॉ. रजत ने 19 मरीज देखे। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. जीशान 17 मरीजों का उपचार किया। डॉ. विनोद त्यागी का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला को सराहा
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने निशुल्क कैंप का आयोजन करने पर अमर उजाला की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह शानदार आयोजन है। इससे समाजसेवा होती है और हर तबके के मरीजों को बेहतर चिकित्सा परामर्श मिलता है। चिकित्सकों की टीम भी इसके लिए बधाई की पात्र है। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सिरोहा आदि अन्य चिकित्सकों ने भी इसे बेहतर आयोजन बताया।

खांसी की दवाइयां मिलीं
अमर उजाला का यह कदम बहुत ही सराहनीय है। इससे सीएचसी में आज आए रोगियों की अच्छे से जांच होने के साथ ही दवाइयां भी निशुल्क मिल गईं। उन्हें खांसी की शिकायत है, जिसकी दवाई ली है। - भगवत प्रसाद त्यागी, खरखौदा

बेहतर उपचार मिला
कई दिन से बुखार की शिकायत थी। जब पता चला कि कैंप है तो रजिस्ट्रेशन कराया, कैंप आकर अच्छा लगा। दवाइयां निशुल्क वितरित किया जाना सराहनीय कदम है। - सतपाल शर्मा, कैली

निशुल्क मिलीं दवाइयां

Free medical camp from Amar Ujala Foundation, 342 patients treated
इलाज कराते मरीज - फोटो : अमर उजाला

हाथ पैरों में दर्द है। अमर उजाला में कैंप का समाचार देख इलाज के लिए पहुंचा। कैंप में चिकित्सकों ने अच्छे से जांच की तथा निशुल्क दवाई दीं। - विजयपाल, धंतला

परामर्श मिला और इलाज भी
जोड़ों के दर्द की शिकायत थी। कैंप में आकर अच्छा लगा, बेहतर परामर्श मिला और दवाइयां भी। इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। इससे गरीबों को फायदा होगा। - गौरा, कूड़ी

त्वचा रोग की दवाई मिली
त्वचा रोग की शिकायत है। जांच के बाद दवाई मिली। सभी दवाई निशुल्क यहीं से मिल गईं। आयोजन अच्छा है। इससे क्षेत्रवासी जुड़ते हैं। - राजीव त्यागी, खरखौदा

इससे बेहतर कुछ नहीं
सांस में दिक्कत थी। अमर उजाला का कैंप शानदार था, इससे बेहतर कुछ नहीं। विभाग से अपील है कि इस तरह के कैंप लगाते रहने चाहिए। - हरशरण सिंह, खरखौदा

आंखों का उपचार कराया 
आंखों की एलर्जी थी। यहां परामर्श मिला और निशुल्क दवाइयां भी। यहां आकर अच्छा लगा। ऐसे कैंप 15 दिन में एक बार जरूर लगने चाहिए। - सुनीता त्यागी, खरखौदा

अमर उजाला का धन्यवाद
कैंप में पहुंचे देवेंद्र शर्मा निवासी खासपुर, प्रदीप कुमार निवासी कबट्टा, ऋषिपाल निवासी खासपुर, बबीता निवासी खासपुर, मुनेश निवासी खासपुर, गिरीराज निवासी खरखौदा, जहीरुद्दीन निवासी पीपलीखेड़ा, अमिता त्यागी निवासी खरखौदा और मुकेश निवासी खरखौदा ने भी शिविर की सराहना की। इन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों से सलाह और निशुल्क दवाइयां, मरीज के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इसके लिए अमर उजाला को धन्यवाद। 

मोबाइल वैन रही मौजूद
अमर उजाला फाउंडेशन की टीम मरीजों की जांच के लिए अपनी लैब और मोबाइल वैन के साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मौजूद रही।

परीक्षितगढ़ में आज लगेगा शिविर
मेरठ। 28 मार्च (बुधवार) को परीक्षितगढ़ की दलित बस्ती मोहल्ला मातावाला में इसी तरह निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें विशेषज्ञ डाक्टर मरीजों की जांच करेंगे। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा। शिविर सुबह 10 से दो बजे तक चलेगा। इसका उद्घाटन अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसपी पटेल करेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed