{"_id":"609454dc8ebc3e47eb775730","slug":"free-ambulance-service-for-kovid-cases-meerut-news-mrt537332076","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: मेरठ में फ्री होगा कोविड मृतकों का अंतिम संस्कार, पढ़िए पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: मेरठ में फ्री होगा कोविड मृतकों का अंतिम संस्कार, पढ़िए पूरा अपडेट
Fri, 07 May 2021 08:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 08:31 PM IST
सार
मेरठ में कोरोना महामारी के बीच कोविड प्रोटोकॉल वाले शवों का अंतिम संस्कार आज से नि:शुल्क होगा। आर्य समाज, गंगा मोटर कमेटी और नगर निगम ऐसे शवों के लिए संयुक्त रूप से सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना से मौत
- फोटो : PTI
विस्तार
मेरठ में कोरोना महामारी के बीच कोविड प्रोटोकॉल वाले शवों का अंतिम संस्कार आज से नि:शुल्क होगा। आर्य समाज, गंगा मोटर कमेटी और नगर निगम ऐसे शवों के लिए संयुक्त रूप से सहयोग करेंगे। इसके लिए एक किट तैयार की गई है, अंतिम संस्कार में प्रयुक्त होने वाला समान उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
गंगा मोटर कमेटी के कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल ने बताया कि कोरोना का शिकार हुए लोगों के शवों के अंतिम संस्कार के लिए आर्य समाज बुढ़ाना गेट प्रति व्यक्ति दो किलोग्राम शुद्ध घी और पांच किलोग्राम औषधियुक्त सामग्री उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा इसके अलावा कपूर, चंदन, माचिस आदि श्री गंगा मोटर कमेटी की ओर से नि:शुल्क दिए जाएंगे। यह सभी सामान गंगा मोटर कमेटी के सदर व सूरजकुंड स्थित कार्यालय से मिलेगा। लकड़ियों की कमी अगर होती है तो उसमें नगर निगम अपना सहयोग करेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें
. मेरठ : क्रिकेटर सुरेश रैना को पड़ी ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत, सीएम योगी से मांगी मदद
. दर्दनाक मौत: कार में दम घुटने से चार मासूमों की गई जान, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल