फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fraud report filed against four policemen and one home guard

Meerut News: चार पुलिसकर्मियों और एक होमगार्ड पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 03 Nov 2024 04:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Fraud report filed against four policemen and one home guard
मेरठ। कंट्रोल रूम को झूठी सूचना देकर पार्टी में जाने वाले परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में डायल-112 पर तैनात चार पुलिसकर्मियों और एक होमगार्ड के खिलाफ सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। चारों पुलिसकर्मियों को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बुधवार को निलंबित कर दिया था। होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन

डायल-112 पर हेड कांस्टेबल यशपाल सिंह, प्रमोद कुमार, जितेंद्र कुमार, चालक राजन और होमगार्ड सुनील कुमार परीक्षितगढ़ में तैनात थे। 23 अक्तूबर को इन लोगों को एक पार्टी में जाना था, लेकिन ड्यूटी पर रहते हुए यह संभव नहीं था। इन लोगों ने पार्टी स्थल के पास पहुंचकर एक राह चलते व्यक्ति से उसका फोन लिया और मौके पर बवाल होने की सूचना 112 पर कॉल कर कंट्रोल रूम को दी। घटनास्थल के नजदीक होने की वजह से लखनऊ से इनकी गाड़ी को मौके पर भेजा गया। यह लोग मामूली विवाद निपटने की बात बताकर पार्टी करने चले गए।
विज्ञापन

लखनऊ कंट्रोल रूम से जिस नंबर से कॉल आई थी, उस पर फोन कर फीडबैक मांगा गया कि आपकी शिकायत पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की। उस व्यक्ति ने बताया कि वह अपने घर जा रहा था। पुलिसकर्मियों ने अपने फोन में नेटवर्क की दिक्कत बताकर उससे कॉल करने के लिए मोबाइल मांगा था। उन्होंने कहां और किसको फोन किया, इसकी जानकारी उसे नहीं है। अपना मोबाइल वापस लेकर वह घर आ गया। डायल 112 पर उसने कोई कॉल नहीं की। हमारे यहां कोई झगड़ा नहीं हुआ था। इसके बाद लखनऊ से एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से फीडबैक मांगा गया। एसएसपी ने बताया कि डायल-112 के प्रभारी बलराम सिंह ने हेड कांस्टेबल यशपाल सिंह, प्रमोद कुमार, जितेंद्र कुमार, चालक राजन और होमगार्ड सुनील कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed