फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fraud of Rs 3 lakh in the name of job in Jal Nigam

जल निगम में नौकरी के नाम पर तीन लाख की धोखाधड़ी

Sat, 12 Jul 2025 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 3 lakh in the name of job in Jal Nigam
मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति पर दिल्ली में जल निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। शुक्रवार को पीड़ित एसएसपी ऑफिस पहुंचा और आरोपी के खिलाफ प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गाजियाबाद के संजय नगर निवासी गजेंद्र सिंह ने एसएसपी ऑफिस पर शुक्रवार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी मुलाकात लगभग एक वर्ष पूर्व आरोपी व्यक्ति से हुई थी। उसने पीड़ित से उसके बेटे की दिल्ली जल निगम में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। नौकरी के नाम पर आरोपी ने पीड़ित से तीन लाख रुपये लिए थे। कुछ दिन बाद आरोपी ने पीड़ित के बेटे को फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया था। आरोप है कि बेटा नियुक्ति पत्र लेकर दिल्ली के जल निगम में पहुंचा। वहां उसे बताया गया कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। पीड़ित ने आरोपी से संपर्क कर पैसे वापस मांगे थे। आरोपी ने एक चेक दे दिया, लेकिन बैंक में लगाया तो यह बाउंस हो गया। एसपी देहात राकेश मिश्र का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed