फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fraud in new house tax...raise objection and get self-tax form

नए गृहकर में घपलेबाजी...आपत्ति कीजिए और स्वकर प्रपत्र लीजिए

Thu, 03 Jul 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Fraud in new house tax...raise objection and get self-tax form
मेरठ। 230 रुपये का 12 हजार, 1800 रुपये का 2.70 लाख और तीन हजार का 4.12 लाख रुपये तक का नया गृहकर बताकर नगर निगम ने बिल तैयार कर दिया है। एक-दो नहीं, 50 हजार से ज्यादा भवन स्वामियों के गृहकर बिल की यह हालत है। नए गृहकर में घपलेबाजी है, इसलिए भवन स्वामी आपत्ति कीजिए और स्वकर प्रपत्र निगम से लीजिए। यह बातें अब नगर निगम अफसरों ने भवन स्वामियों से कहने शुरू कर दी। महापौर हरिकांत अहलूवालिया का कहना कि नए गृहकर बिल को देखकर घबराए नहीं। निगम द्वारा डोर-टू-डोर स्वकर प्रपत्र वितरित कराए जाए और आप खुद ही अपने भवन की जानकारी दें। उसके आधार पर गृहकर की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

महापौर ने बुधवार को सूरजकुंड स्थित अपने कैंप कार्यालय में नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, मुख्य एवं वित्त लेखाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार, लवी त्रिपाठी, मुख्य नगर लेखा परीक्षक अमित भार्गव और प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. हरपाल सिंह के साथ बैठक की है। जिसमें नए गृहकर के बिल वितरित करने पर मंथन हुआ। महापौर का कहना कि नए गृहकर के बिल कई गुना बढ़ाकर आने की शिकायत आ रही है। लोगों की शिकायत सुनिए और डोर-टू-डोर स्वकर प्रपत्र भिजवा दीजिए। भवन स्वामियों की आपत्ति और सुझाव भी लीजिए। निगम की मनमानी नहीं, नियमानुसार गृहकर की वसूली की जाएगी। जिन एक लाख नए भवन जीआईएस सर्वे ने चिह्नित किए है, सबसे पहले उनसे गृहकर लेना सुनिश्चित कीजिए। सन 2004 में लगे गृहकर के अनुसार ही महानगर में भवन स्वामियों से वसूली होगी। जीआईएस सर्वे ने भवनों का सत्यापन किया गया है। जिस पर बहुत सारे लोगों की आपत्ति है। उनका निस्तारण करने के बाद ही नए गृहकर के बिल वितरित करें। शहर में करीब 3.50 भवन से गृहकर की वसूली करनी हैं।
विज्ञापन

शहर के वार्डों में चौपाल लगाएंगे
नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि नए गृहकर की वसूली से पहले शहर के प्रत्येक वार्ड में चौपाल लगाई जाएगी। नए गृहकर पर आने वाली आपत्तियों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। निगम परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंकरखेड़ा, शास्त्रीनगर और मुख्यालय जोन में शुक्रवार को समाधान दिवस लगाया जा रहा है। स्वकर प्रपत्र डोर-टू-डोर वितरित करने के लिए एक कंपनी को टेंडर देने की योजना है। कर निरीक्षक, कर निर्धारण अधिकारी और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी मॉनीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रमित न हो, हर शिकायत का होगा समाधान
महापौर ने कहा कि नए गृहकर को लेकर कुछ लोग भवन स्वामियों को भ्रमित कर रहे हैं। कुछ गलत नहीं होगा। जिन भवन स्वामियों के गृहकर का बिल ज्यादा आया है, वह शिकायत करें। शत-प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। स्वकर प्रपत्र की जानकारी के लिए प्रचार-प्रसार भी निगम के अधिकारी करेंगे। जिसे लेकर रोजाना अधिकारियों से बातचीत हो रही हैं। लापरवाही करने वाले निगम अधिकारियों पर कार्रवाई करने के लिए भी नगर आयुक्त को बोला है। निगम के कई अफसरों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। जिसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed