फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fraud in CM jan arogya yojna

मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना : अपात्रों को पात्र बनाने की मिल रही शिकायतें

Tue, 03 Dec 2019 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
fraud in CM jan arogya yojna
मेरठ। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में कारोबारी, अधिकारी आदि अपात्रों के लाभार्थी बनाए जाने का मामला चल ही रहा है कि अब मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में भी गड़बड़झाले के आरोप लगने लगे हैं। इस योजना में भी अपात्रों के पात्र बनाए जाने की शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

इस योजना के तहत अभी भी 10 हजार परिवारों के कार्ड नहीं मिले हैं। बिना पते के आरोग्य कार्ड जारी किए जाने के कारण यह समस्या आई है। ऐसे परिवार जो जरूरतमंद होने के बावजूद प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल नहीं हो पाए थे, उनके लिए मुख्यमंत्री की जन आरोग्य योजना शुरू की गई है। महानगर के 39 हजार परिवार चिह्नित किए गए हैं, जिनके करीब दो लाख लोग इस योजना का लाभ ले सकेंगे। एक परिवार को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा, यानी वह पांच लाख रुपये तक का सालाना इलाज निशुल्क करा सकेंगे। इनमें 21 हजार परिवार शहरी और 18 हजार देहात क्षेत्र के हैं। इसमें भी वही 61 अस्पताल पंजीकृत हैं, जो आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग ने पंजीकृत किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed