फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fraud Female Recruit found in Police Training School in Meerut, police custody

यूपी: पुलिस प्रशिक्षण संस्थान में फर्जी तरह से ट्रेनिंग कर रही युवती गिरफ्तार, जांच में जुटे अफसर

Tue, 18 Jun 2019 03:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 18 Jun 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
Fraud Female Recruit found in Police Training School in Meerut, police custody
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मेरठ-हापुड़ रोड पर स्थित पुलिस प्रशिक्षण संस्थान में एक कथित रंगरूट के फर्जी तरह से पुलिस कांस्टेबल की ट्रेनिंग करने का मामला सामने आया है। जानकारी लगने पर पुलिस ने कथित रंगरूट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अफसर जांच-पड़ताल में जुट गए हैं। 

विज्ञापन


मेरठ-हापुड़ मार्ग पर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल एक कथित रिक्रूट को पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार कथित प्रशिक्षु बिजनौर जनपद के नहटौर क्षेत्र की रहने वाली है, जिसका नाम प्रीति बताया गया है। वह पिछले कई माह से पुलिस कांस्टेबल की ट्रेनिंग कर रही थी। 

विज्ञापन

मंगलवार सुबह रिक्रूट के फर्जी तरह से पुलिस प्रशिक्षण लिए जाने का खुलासा होने पर अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कथित प्रशिक्षु को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि उसे फिलहाल आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। 

युवती से पुलिस की बेल्ट व कैप समेत कई चीजें बरामद
पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने के बाद कथित प्रशिक्षु से आईडी कार्ड, बेल्ट, टोपी समेत कई चीजे बरामद हुई हैं। युवती के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बिजनौर निवासी के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed