फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fraud case registered after seven years on court orders

Meerut News: कोर्ट के आदेश पर सात साल बाद दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा

Sat, 26 Oct 2024 03:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Fraud case registered after seven years on court orders
नोएडा
विज्ञापन

बिल्डर कंपनी के मालिक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ शुरू हुई जांच
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। लवकुशपुरम निवासी पंकज कुमार जांगड़ा को नोएडा में प्लाट दिलाने के नाम पर 14 लाख रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने व चौकी के सात साल तक चक्कर लगाने पड़े। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने विलोसा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक, प्रबंधक व आशीष मित्तल पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
रोहटा रोड स्थित लवकुशपुरम निवासी पंकज कुमार जांगड़ा ने बताया कि उनके पिता वेदपाल सिंह बिजली विभाग से सेवानिवृत्त थे। दिसंबर 2014 में उनके पिता ने नोएडा में एक प्लॉट खरीदने की इच्छा जताई थी। जिसके बाद उनके पिता विलोसा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड बिल्डर कंपनी के संपर्क में आए थे। कंपनी का एक अधिकारी आशीष मित्तल उनके पिता के पास पहुंचा था। जहां उसने प्लॉट खरीदवाने की बात कही थी। जिसके बाद आरोपी युवक ने उसके पिता से 2014 के बाद से तीन साल में कुल 14 लाख रुपये कंपनी के खाते में डलवा लिए।
विज्ञापन

2017 में पीड़ित के पिता परिवार के साथ कंपनी के ऑफिस में नोएडा पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि उनके नाम पर कोई प्लॉट बुक नहीं हुआ है। मामले की जानकारी के बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन सात साल बाद भी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इसी दौरान धोखा मिलने से 2017 में उसके पिता की मौत हो गई थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed