Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fraud at Meerut RTO: VIP number vanishes from the portal overnight

मेरठ आरटीओ में गड़बड़झाला: रातोंरात पोर्टल से गायब कर दिया वीआईपी नंबर, सपा महानगर अध्यक्ष के भाई को दिया

Fri, 20 Nov 2026 11:13 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 20 Nov 2026 11:13 PM IST
सार

Meerut News: विपिन राणा ने वीआईपी नंबर यूपी-15 एफएफ 0001 की नीलामी में भाग लिया था। आरोप है कि बाद में नंबर को पोर्टल से गायब कर वामिक चौधरी को दे दिया गया। आरटीओ कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Fraud at Meerut RTO: VIP number vanishes from the portal overnight
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मेरठ संभागीय परिवहन कार्यालय में वीआईपी वाहन पंजीकरण संख्या यूपी-15 एफएफ 0001 की ई-नीलामी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर डिजिटल हेरफेर, मिलीभगत और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। शील कुंज निवासी विपिन राणा की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर मेडिकल पुलिस ने आरटीओ कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साइबर सेल भी मामले की जांच में जुट गई है। यह वीआईपी नंबर सपा के महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी के भाई वामिक चौधरी को देने का आरोप पीड़ित ने लगाया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

विपिन राणा ने बताया कि वह वाहन संख्या यूपी-15 एफएफ 0001 की ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया में बोलीदाता थे, जिसमें कुल 8 बोलीदाताओं ने हिस्सा लिया था। विपिन राणा ने इस वीआईपी नंबर के लिए 1 लाख रुपये से अधिक की बोली लगाई थी। लेकिन नीलामी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद यह नंबर अचानक ऑनलाइन पोर्टल से रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच और प्राप्त दस्तावेजों से चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि जिस नंबर पर 1 लाख रुपये से अधिक की वैध बोलियां उपलब्ध थीं, उसे नीलामी प्रक्रिया से हटाकर 5 जून 2026 की रात मात्र एक लाख रुपये के आधार मूल्य पर मोहम्मद वामिक चौधरी को आवंटित कर दिया गया। नियमों के तहत, यदि सर्वोच्च बोलीदाता नंबर नहीं लेता है, तो वह अगले उच्च बोलीदाता को प्रस्तावित किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन

जब 5 जून 2026 को विपिन राणा आरटीओ कार्यालय पहुंचे, तो अधिकारियों ने संतोषजनक जवाब देने के बजाय भ्रामक जानकारी दी और लिखित में यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि इस मामले का निस्तारण मेरठ स्तर पर नहीं होगा, इसके लिए लखनऊ स्थित उच्च अधिकारियों से संपर्क किया जाए। 
आरोप है कि शिकायत लंबित होने और नंबर विवादित होने की जानकारी होने के बावजूद आरटीओ मेरठ की संबंधित अधिकारी अनीता सिंह और अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में इस वाहन के पंजीकरण की प्रक्रिया को असामान्य तेजी से आगे बढ़ाया गया। 
 

विपिन राणा ने मोहम्मद वामिक चौधरी, रेहान और विकास गौड़ा की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए मिलीभगत और डिजिटल सर्वर में हेरफेर करने का आरोप लगाया है। विपिन राणा ने पुलिस को नीलामी दस्तावेज, भुगतान रसीद, पोर्टल के स्क्रीनशॉट और आरटीओ का लिखित जवाब साक्ष्य के तौर पर सौंपे हैं। एसएसपी के आदेश पर मामले की विवेचना साइबर सेल से भी कराई जा रही है।
 

आदिल चौधरी का भाई है वामिक चौधरी
सपा के महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी का भाई वामिक चौधरी है। आदिल चौधरी का कहना है कि इस मामले की मुझे जानकारी नहीं है। प्राथमिकी किसके खिलाफ दर्ज हुई है, इसकी भी जानकारी नहीं है।

ये भी देखें...
मेरठ: पीएसी के प्रधान लिपिक, सिपाही समेत तीन को भेजा जेल, पुलिस भर्ती के मेडिकल परीक्षण में वसूली का मामला

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed