फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fourteen lakh children will be given anti-coronavirus vaccine from November 14 in Meerut

मेरठ :डेंगू के 34 नए मरीज मिले, 14 नवंबर से 14 लाख बच्चों व किशोरों को लगाया जाएगा कोरोनारोधी टीका

Mon, 25 Oct 2021 01:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Oct 2021 01:01 PM IST
सार

मेरठ जनपद में डेंगू पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रविवार को जिले में डेंगू के 34 नए मरीज मिले। हालांकि कोरोना को कोई नया मरीज नहीं मिला है। वहीं जिले में 14 नवंबर से 14 लाख बच्चों और किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाने की तैयारी है।

विज्ञापन
Fourteen lakh children will be given anti-coronavirus vaccine from November 14 in Meerut
मेरठ में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद में डेंगू पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रविवार को जिले में डेंगू के 34 नए मरीज मिले। वहीं 2435 सैंपलों की जांच में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। अब केवल चार केस सक्रिय हैं मेरठ जिले में 14 नवंबर से 14 लाख बच्चों और किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाने की तैयारी है।

विज्ञापन


रविवार को मेरठ में डेंगू के 34 नए मरीज मिले। डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 1081 हो गई है। 275 सक्रिय केस हैं, जिनमें से 94  अस्पतालों में हैं और 181 घर पर इलाज करा रहे हैं। अब तक 806 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


मरीज कंकरखेड़ा, कसेरू बक्सर, अब्दुल्लापुर, ब्रह्मपुरी, कैंट, जयभीमनगर, कुंडा, मकबरा डिग्गी, पल्हेडा, साबुन गोदाम, संजयनगर, जाकिर कालोनी, भूडभराल, दौराला, जानी, खरखौदा, जाहिद पुर, माछरा, मवाना, परीक्षितगढ़, रजपुरा, रोहटा और सरूरपुर के रहने वाले हैं। दूसरी तरफ, बारिश होने से डेंगू का प्रकोप और बढ़ सकता है। जगह-जगह पानी भरा रहा तो डेंगू का लार्वा पनप जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जागरूक रहने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतरा: कोरोना, डेंगू के बाद अब जीका वायरस का खौफ, मेरठ में अलर्ट, ये हैं इसके लक्षण

14 नवंबर से 14 लाख बच्चों और किशोरों को लगाया जाएगा टीका
मेरठ जिले में 14 नवंबर से 14 लाख बच्चों और किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाने की तैयारी है। इनमें 9 लाख 91 हजार 800 बच्चे 14 साल से कम उम्र के हैं और बाकी 14 और 18 साल के बीच के हैं। 

जिले में अभी 8 लाख 94 हजार 278 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने एक भी डोज नहीं लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 18 साल से ज्यादा उम्र के 26,26,057 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इनमें से अभी तक 17 लाख 31 हजार 779 लोगों के पहली डोज लगी चुकी है, इनमें से ही 7 लाख 83 हजार 865 लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं।

 

तीन लाख से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिनका दूसरी डोज लगवाने का समय पूरा हो चुका है, लेकिन उन्होंने डोज नहीं लगवाई है। ऐसे में 14 नवंबर तक संभव नहीं लगता है कि स्वास्थ्य लक्ष्य पूरा कर पाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि बाकी बचे लोगों को 14 नवंबर तक पहला टीका लगाने का लक्ष्य है। सोमवार को 154 बूथों पर 50 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है।

2435सैंपलों की जांच, सभी नेगेटिव
मेरठ में रविवार को 2435 लोगों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। अब चार केस सक्रिय हैं, जिनमें से दो अस्पतालों में भर्ती हैं और दो होम आइसोलेशन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed