फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fours and sixes will be hit in Voter Awareness Cup today

वोटर अवेयरनेस कप में आज लगेंगे चौके-छक्के

Wed, 26 Jan 2022 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Fours and sixes will be hit in Voter Awareness Cup today
वोटर अवेयरनेस कप में आज लगेंगे चौके-छक्के
विज्ञापन

मेरठ। वोटर अवेयरनेस कप में क्रिकेट के सितारे आज भामाशाह पार्क में चौके-छक्के लगाएंगे। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का पहले चरण में मेरठ की सात सीट सहित कुल 58 सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होना है। जिसके लिए मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह के निर्देश पर जिला निर्वाचन द्वारा 26 जनवरी को भामाशाहपार्क के रणजी मैदान पर वोटर अवेयरनेस क्रिकेट कप का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 11 बजे मेरठ अर्बन वोटर इलेवन व मेरठ रुरल वोटर इलेवन के बीच टी-20 मुकाबला शुरू होगा। दर्शकों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा।
जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य व चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव, आईपीएल खिलाड़ी अक्शदीप नाथ, अंकित राजपूत, कर्ण शर्मा, रिंकू सिंह, सौरभ कुमार सहित मेरठ के युवा क्रिकेटर पूर्णांक त्यागी, उमंग शर्मा व अन्य खिलाड़ी मैदान पर चौके-छक्के लगाकर मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील करेंगे। मंगलवार को मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने भामाशाह पार्क पहुंचकर रणजी मैदान का निरीक्षण किया। मैदान के स्टाफ के साथ बैठक करते हुए तैयारियों पर चर्चा की। देर रात तक प्रदेश के अलग-अलग शहरों से आए सभी खिलाड़ी गढ़ रोड स्थित एक होटल पहुंचे। जिला प्रशासन ने मेरठ से प्रदेश भर के मतदाताओं को जागरूक करने की अच्छी पहल की है।
विज्ञापन

प्रियम, कर्ण शर्मा व समीर चौधरी ने किया अभ्यास
वोटर अवेयरनेस क्रिकेट कप में खिलाड़ी मैत्री मैच खेलेंगे। लेकिन सभी खिलाड़ी मैच जीतने के लिए ही मैदान पर उतरेंगे। मंगलवार को प्रियम गर्ग, कर्ण शर्मा, समीर चौधरी ने भामाशाह पार्क में अभ्यास किया। समीर रिजव, संदीप तोमर व अन्य खिलाड़ियों ने गांधीबाग में अभ्यास किया। यूपीसीए निदेशक डॉ. युद्धवीर सिंह ने बताया कि वोटर जागरुकता के लिए ये अच्छा कदम है। आज क्रिकेट से युवाओं का जुड़ाव ज्यादा रहता है, यह अच्छी शुरुआत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगी टीमें -
मेरठ अर्बन वोटर इलेवन - कुलदीप यादव (कप्तान), अक्शदीप नाथ, अमन लिट, उमंग शर्मा, समीर चौधरी, रितुराज शर्मा, उपेंद्र यादव, अंकित राजपूत, विनीत पंवार, पूर्णांक त्यागी, प्रशांत चौधरी, सौरभ कुमार, सत्यम संधू, अनुराग, विजय कुमार, अंकुर चौहान।

मेरठ रुरल वोटर इलेवन - कर्ण शर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह, प्रियम गर्ग, शिवम बंसल, समीर रिजवी, हरदीप सिंह, बादल सिंह, संदीप तोमर, करन शर्मा, योगेंद्र डोयला, सुनील कुमार, विकास सिंह, शिवम शर्मा, हर्ष त्यागी, ऋषभ बंसल, दमनदीप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed