{"_id":"63559d4db9d44749ba025e3f","slug":"four-zones-for-security-the-city-divided-into-30-sectors-city-news-mrt610840675","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: चार जोन और 30 सेक्टर में बंटा शहर, एडीजी-आईजी ने निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: चार जोन और 30 सेक्टर में बंटा शहर, एडीजी-आईजी ने निकाला पैदल मार्च
Mon, 24 Oct 2022 12:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:41 PM IST
सार
दीपावली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मेरठ शहर को चार जोन और 30 सेक्टर में बांटा गया है।वहीं एडीजी और आईजी ने पुलिस अफसरों के साथ पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली सहित अन्य त्योहारों के मद्देनजर मेरठ शहर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके चलते शहर को चार जोन और 30 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में मजिस्ट्रेट और सीओ समेत थाना प्रभारी भी लगाए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में रैपिड एक्शन फोर्स और पीएसी की तैनाती रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर भी टीमें अधिक मुस्तैद रहेंगी। एडीजी राजीव सभरवाल भी शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा खुद ले रहे हैं।
विज्ञापन
एडीजी ने निर्देश दिए कि एसपी सिटी, सीओ और थाना प्रभारी खुद बाजारों में गश्त करें। उन्होंने कहा कि लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए और असामाजिक तत्वों पर पूरी नजर रखी जाए। जिन मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया, वहां पुलिस टीमों को अधिक अलर्ट रहना पड़ेगा। शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों से सख्ती से निपटा जाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: दिवाली से पहले बुझे दो घरों के 'चिराग', दुर्घटना में दोस्तों की मौत, दो महीने बाद थी एक की शादी; छाया मातम
विज्ञापन
मुख्य बाजारों में सुरक्षा के लिए पुलिस सादी वर्दी में भी नियमित गश्त करेगी। मुख्य बाजारों में ई-रिक्शाओं का आवागमन रोका जा रहा है। एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण समेत आलाधिकारीयों ने सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य बाजारों समेत संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च निकाला। भीड़भाड़ वाले बाजारों में पुलिस ने बाइकों पर भी गश्त की। इस दौरान सभी से शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई।
यह भी पढ़ें: The Burning Bus: मेरठ के गढ़ रोड पर बरात की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 50 यात्री
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि चार क्यूआरटी टीमें बनाई गई हैं। इनमे एक दरोगा, दो सिपाही, दो महिला सिपाही और दो होमगार्ड तैनात रहे। यह टीम गाड़ी में सवार होकर शहर के मुख्य बाजारों में लगातार गश्त करती रही। टीमों ने कई संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की और नाम-पते नोट करके उन्हें छोड़ा।