फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four youths injured after being hit by a car; driver flees.

Meerut News: कार की टक्कर से चार युवक घायल, चालक फरार

Mon, 22 Jun 2026 08:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Four youths injured after being hit by a car; driver flees.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के अलीपुर मोरना चौराहे पर रविवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, गौरव जाटव निवासी किशोरपुर, संदीप सैनी , ललित धामा तथा कपिल प्रजापति निवासीगण अलीपुर मोरना सड़क पर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सपा नेता किशोर टांक और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस बुलाकर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया और चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि सड़क दुर्घटना में चार लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed