फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four-year-old innocent injured in pet dog attack

चार वर्षीय मासूम पालतू कुत्ते के हमले में घायल

Fri, 16 May 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old innocent injured in pet dog attack
सरधना। कुत्ते के हमले से घायल बच्चा। संवाद
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पाथौली निवासी चार वर्षीय प्रिंस पुत्र सहंसर पाल पर घर के बाहर खेलते समय पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में प्रिंस घायल हो गया।
विज्ञापन

सहंसर पाल ने बताया कि उसके पड़ोसी ने एक कुत्ता पाल रखा है। सुबह के समय पड़ोसी ने कुत्ते को घर के बाहर बांध रखा था। उसका बेटा प्रिंस घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय कुत्ते ने उस पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के सिर को अपने जबड़ों में जकड़ लिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने डंडा मारकर किसी तरह बच्चे को कुत्ते के चंगुल से बचाया। कुत्ते के हमले से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद बच्चे को घर भेज दिया। सहंसरपाल ने बताया कि उसका पड़ोसी अक्सर अपने पालतू कुत्ते को घर के बाहर बांधता है। जो रास्ते में आने जाने वाले लोगों को भौंकते हुए हमला कर देता है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed