{"_id":"5cbf24d1bdec2214422fcdea","slug":"four-suspended-including-head-constable-of-campaigning-for-bsp-candidate-yakub-qureshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने वाले हेड कांस्टेबल समेत चार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने वाले हेड कांस्टेबल समेत चार निलंबित
Tue, 23 Apr 2019 08:17 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 23 Apr 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में 11 अप्रैल को मतदान के दिन ड्यूटी से गैरहाजिर होकर मेरठ में बसपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने गए क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल को एसपी ने निलंबित कर दिया है। शिकायतकर्ता ने एसपी को आरोपी हेड कांस्टेबल की वीडियो भेजी। इसके अलावा दूसरे जनपदों में चुनाव ड्यूटी पर नहीं जाने वाले तीन कांस्टेबल को भी निलंबित किया।
विज्ञापन
जिले में लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल को मतदान हुआ। चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित होकर क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल राजीव कुमार सिंह मेरठ जनपद में बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। कुछ लोगों ने हेड कांस्टेबल की चुनाव प्रचार करते हुए वीडियो बनाकर एसपी शैलेश कुमार पांडेय से शिकायत की। एसपी ने पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच बैठाई। जांच में हेड कांस्टेबल के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर एसपी ने हेड कांस्टेबल राजीव कुमार सिंह को निलंबित किया।
विज्ञापन
इसके अलावा दूसरे जनपदों में चुनाव कराने के लिए कांस्टेबल जयपाल सिंह, कमल सिंह और जीत सिंह की ड्यूटी लगाई। तीनों कांस्टेबल चुनाव ड्यूटी पर जाने के लिए उपस्थित नहीं हुए। अनुपस्थित पाने पर एसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल राजीव कुमार सिंह मेरठ में बसपा प्रत्याशी का प्रचार करने गया। जांच में उसके खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी से तीन कांस्टेबल अनुपस्थित मिले। चारों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/