फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four students suspended, seven with short-term suspension and security money confiscated

Meerut News: चार छात्र निलंबित, सात की अल्पकालिक निलंबन के साथ सिक्योरिटी मनी जब्त

Tue, 19 Dec 2023 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 19 Dec 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Four students suspended, seven with short-term suspension and security money confiscated
सीसीएसयू में बवाल करने वाले छात्रों पर कार्रवाई, 45 छात्रों को अंतिम चेतावनी नोटिस होंगे जारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) के पं. दीनदयाल हॉस्टल में शनिवार रात हुए बवाल के मामले में विवि ने कार्रवाई शुरू कर दी है। चार छात्र हॉस्टल से निलंबित कर दिए गए हैं और सात की अल्पकालिक निलंबन के साथ सिक्योरिटी मनी जब्त कर ली गई है। मंगलवार को 45 छात्रों को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किए जाएंगे।
विवि के पं. दीनदयाल उपाध्याय हॉस्टल में दो छात्र गुटों के बीच बाजार से मीट लाने पर संघर्ष हो गया था। जब बवाल चीफ प्रॉक्टर व चीफ वार्डन से नहीं संभाला तो पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके बवाली छात्रों पर काबू पाया। रविवार को कुलपति के निर्देश पर चीफ वार्डन प्रो. दिनेश कुमार ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर बवाल करने वाले 50 छात्रों को चिह्नित किया। चीफ वार्डन प्रो. दिनेश कुमार का कहना है कि कुलपति का अनुमोदन मिल गया है। मंगलवार को चिह्नित छात्रों को नोटिस दिए जाएंगे और कार्रवाई के नामों का खुलासा होगा।
विज्ञापन



भ्रष्टाचार व समस्याएं उठाने की वजह से निर्दोषों को भेजा जेल

मेरठ। सीसीएसयू कुलपति कार्यालय में सोमवार को पत्र आया, जो चर्चा का विषय बना है। यह पत्र जेल में बंद एक छात्र का बताया जा रहा है। जिसमें भ्रष्टाचार और छात्रों की समस्याएं उजागर करने की वजह से निर्दोष छात्रों को जेल भेजने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि विभिन्न छात्र-छात्राओं की समस्याओं को आपके समक्ष रखा गया। जिनको संज्ञान में लेकर समाधान भी किया गया। कुछ समय पहले विवि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया था। एक दिसंबर को कुलसचिव कार्यालय के नीचे मारपीट और फायरिंग हुई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो फिर भी विवि प्रशासन के इशारे पर समस्याएं उठाने वालों को जेल भेज दिया गया है। उसने आरोप लगाते हुए कहा है कि वह कुलपति कार्यालय में खड़ा हुआ था, जहां से पुलिस कुलपति के दबाव के चलते गिरफ्तार करके ले गई। उसने कहा कि इस तरह से दबाव बनाने से विवि की समस्याएं खत्म नहीं हो सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed