फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four roads will be built in Siwalkhas assembly constituency with one crore

Meerut News: सिवालखास विधानसभा में एक करोड़ से बनेंगी चार सड़कें

Mon, 20 Jan 2025 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Four roads will be built in Siwalkhas assembly constituency with one crore
सरूरपुर। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से चार गांवों के संपर्क मार्ग की सड़कों का प्रस्ताव पास हो गया है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से संपर्क मार्ग की सड़कें बनाई जाएंगी। डीएम द्वारा प्रस्ताव पास करने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा जल्द ही इन सड़कों पर काम शुरू किया जाएगा। सिवालखास विधान सभा के गांव बपारसी-मुल्हेड़ा, पावली खुर्द से कंकरखेड़ा-सरधना संपर्क मार्ग, दौराला-बरनावा संपर्क मार्ग से देवली खेड़ा जैनपुर तक, रोहटा से सिंधावली व रोहटा से सलाहपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इन गांवों के संपर्क मार्ग की हालत जर्जर है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक से संपर्क कर मार्गों की मरम्मत की मांग की थी। विधायक निधि से करीब एक करोड़ की लागत से इन संपर्क मार्गों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। सिवालखास से रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने बताया कि प्रस्ताव पास हो गया है। जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed