फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four people killed in road accident at Mujaffarnagar of Uttar Pradesh

यूपी में दर्दनाक हादसा, कैंटर से टकराई कार, चार लोगों की मौत

Sat, 22 Sep 2018 01:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 22 Sep 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
Four people killed in road accident at Mujaffarnagar of Uttar Pradesh
सड़क हादसे की जानकारी देता कैंटर चालक - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे पर वहलना मोड़ के पास तेज रफ्तार पर वरना कार सड़क पर खड़े कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार टैंकर के नीचे घुस गई और कैंटर पलट गया।
विज्ञापन


इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों कार सवार दो लोग रुड़की, हरिद्वार और कैंटर सवार दो लोग हापुड़ के रहने  वाले थे। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए बेगराजपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसा शुक्रवार रात करीब पौने 12 बजे हुआ। हादसे में मरने वालों में कार सवार दानिश (30) पुत्र महमूद निवासी बीएसएम चौक रुड़की हरिद्वार और उनकी बहन रूबी (25), कैंटर सवार मोहम्मद वसीम (33) और भूरा पुत्र इंतजार गांव डेहरा, थाना धौलाना जिला हापुड़ के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हाईवे संख्या 58 पर वहलना कट के पास कैंटर खराब हो गया था, कैंटर चालक सलीम, वसीम और भूरा उसके पास खड़े हुए थे। इसी दौरान दिल्ली से रुड़की जा रही वरना कार तेजी से आई और कैंटर के नीचे घुस गई। 
 

हादसे के बाद कैंटर पलट गया और कार पलट गई। हादसे में कार सवार सारिक पुत्र खालिद निवासी रुड़की और कैंटर चालक सलीम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए ले जाया गया।

कार की तेज रफ्तार और तीखे मोड़ को हादसे की वजह बताया जा रहा है। तेज रफ्तार पर होने के कारण कार चालक सड़क पर खड़े ट्रक को नहीं देख पाया और कार सीधे कैंटर के नीचे जा घुसी। पुलिस ने मृतकों के  परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed