फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four people including woman has dies in due to fever at two village of Saharanpur district

सहारनपुर में बुखार का कहर जारी, एक दिन में महिला सहित चार की मौत, गांव में पसरा मातम

Mon, 14 Oct 2019 07:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 14 Oct 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
Four people including woman has dies in due to fever at two village of Saharanpur district
गमजदा परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

सहानपुर जिले में सोमवार को बुखार से महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। बेहट के बूबका गांव में महिला सहित दो की मौत हो गई। इस गांव में बुखार से मृतकों की संख्या चार हो गई। दूसरी तरफ गागल हेड़ी के गांव सुनहेटी खड़खड़ी में भी दो लोगों की बुखार से मौत हो गई। इससे दोनों गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन


मुजफ्फराबाद पीएचसी की ग्राम पंचायत दयालपुर के मजरे बूबका में पिछले एक हफ्ते से बुखार का प्रकोप चल रहा है। पांच दिन पहले बुखार पीड़ित सरोज की मौत हुई। इसके बाद दो दिन पहले बुखार पीड़ित बती देवी की सहारनपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। सोमवार को शकुंतला (52) पत्नी शीशपाल की हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शकुंतला 12 अक्तूबर से सहारनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थी, जहां से हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया। गांव के ही नकली राम (55) पांच दिन पूर्व बुखार से हालत गंभीर होने पर हरियाणा के मुलाना स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। अभी भी गांव में बुखार से दो सौ लोग पीड़ित हैं, इनमें 4-5 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें सहारनपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया। डेंगू पीड़ित सुमित्रा (45) पत्नी मामचंद की हालत भी बेहद गंभीर बताई। गांव की बबली (35) पत्नी राजू पिछले पांच दिन से जिला अस्पताल में भर्ती है। वहां उनकी हालत भी गंभीर है। 
विज्ञापन


उधर, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मीनू गोयल ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बुखार पीड़ितों को दवा दी। मंगलवार को भी गांव में कैंप किया जाएगा। गांव में व्याप्त गंदगी के संबंध में उनके द्वारा डीपीआरओ को रिपोर्ट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ठंड में रहे सावधान, बच्चों पर निमोनिया का 'हमला', ऐसे पहचाने लक्षण

गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव सुनहेटी खड़खड़ी में भी बुखार से पीड़ित 25 वर्षीय मनोज पुत्र मामंचद और पचास वर्षीय चैनपाल पुत्र देव वर्मा की सोमवार की शाम मौत हो गई। दोनों सहारनपुर के निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। परिजनों के अनुसार दोनों को टायफाइड बुखार था। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनवर अंसारी ने बताया कि मंगलवार को गांव में टीम भेज कर जांच कराएंगे।

बुबका में गंदगी से फैल रहा है संक्रमण
बुबका गांव में गंदगी फैली है। ग्राम पंचायत स्तर से गांव में न तो सफाई कार्य कराया गया और न ही कीटनाशक दवाई का कोई छिड़काव अभी तक किया गया है। गांव में एक पुराने कुएं में कुत्ते मरे पड़े हैं। ग्रामीण महिपाल, अमित कश्यप, पवन सिंह, प्रीतम सिंह, सुभाष, रोहित, अमन आदि ने बताया कि इससे पूरे गांव में दुर्गंध फैली है। गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और नाले, नालियां गंदगी से अटी पड़ी है। उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैं गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्वास्थ्य केंद्र में बने शौचालय के गड्ढे खुले पड़े हैं, जिससे संक्रमण फैल रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed