फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four people, including three women, were injured in a land dispute.

Meerut News: जमीन के बंटवारे के विवाद में संघर्ष, तीन महिला सहित चार घायल

Wed, 21 Jan 2026 03:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
Four people, including three women, were injured in a land dispute.
खरखौदा। क्षेत्र के गांव धीर खेड़ा में कृषि भूमि के बंटवारे के विवाद को लेकर दो भाइयों में जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें एक पक्ष की तीन महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल पक्ष ने थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

धीर खेड़ा निवासी सूबेराम के अनुसार वे चार भाई हैं। सबसे बड़े भाई हरचरण व बलेराम एक साथ रह रहे थे। हरचरण की पहले ही मौत हो चुकी है। बलेराम ने अपनी कृषि भूमि का पूरा हिस्सा बेच दिया। अब विवाद बाकी बची भूमि पर कुर्रेबंदी को लेकर है। सूबेराम के अनुसार बाकी बची कृषि भूमि उसके व उसके भाई जिले राम के कब्जे में है तथा इस समय गेहूं की फसल खड़ी है, लेकिन बलेराम पक्ष गेहूं की खड़ी फसल को जोत कर कुर्रेबंदी करना चाह रहा है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मंगलवार दोपहर के समय बलेराम अपने बेटे व अन्य परिजनों के साथ सूबेराम के मकान पर पहुंचा तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें अमित पुत्र सूबेराम, अनीता पत्नी अमित, शिमला पत्नी सूबेराम व विमलेश पत्नी समय पाल सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को खरखौदा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया लेकिन अमित व उसकी पत्नी की हालत गंभीर होने के कारण दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed