फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four people grabbed Rs 58 lakh from Saraf, report filed

Meerut News: चार लोगों ने सराफ के 58 लाख रुपये हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 24 Feb 2025 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Four people grabbed Rs 58 lakh from Saraf, report filed
मेरठ। सोतीगंज निवासी सराफ संदीप रस्तोगी के तीन लोगों ने 58 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने 50 लाख रुपये जमीन बेचने के नाम पर ले लिए और और आठ लाख रुपये के आभूषण खरीदे। अब रकम मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने देहली गेट थाने में धोखाधड़ी और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

संदीप रस्तोगी की ज्वेलरी की दुकान देहली गेट क्षेत्र में शहर सराफा बाजार में है। उन्होंने बताया कि दौराला क्षेत्र के मटौर गांव निवासी मुकेश चौहान पिछले 4-5 वर्षों से उनकी दुकान से आभूषण आदि खरीदता था। मुकेश के साथ उनके काफी घनिष्ठ संबंध हो गए। मुकेश ने अपने गांव के ब्रजपाल और वीरसैन से मुलाकात कराई। ब्रजपाल और मुकेश ने बताया कि वीर सैन की कुछ जमीन मटौर गांव में है। उन्होंने और हाजी शकील ने भूमि का आठ हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से सौदा किया।
विज्ञापन

इसके लिए 42 लाख रुपये एडवांस वीर सैन और उसके पुत्र भूपेंद्र के खाते में और आठ लाख रुपये नकद वीर सैन, मुकेश व ब्रजपाल को दिए। परिवार में विवाह के लिए मुकेश ने उनसे आठ लाख रुपये के आभूषण खरीदे। इनके भुगतान के लिए आठ लाख रुपये का चेक दिया। संदीप रस्तोगी ने बाकी धनराशि लेकर जमीन का बैनामा कराने के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करते रहे। एक दिन मुकेश और ब्रजपाल ने बैनामे के लिए उसे मटौर बुलाया। यहां वीर सैन और अन्य साथियों के साथ मिलकर धमकी दी कि जमीन और दी गई रकम भूल जाओ। इसकी शिकायत भी कहीं की तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश का दिया रितिक के खाते का आठ लाख रुपये का चेक उन्होंने बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। उन्होंने फोन कर मुकेश को चेक बाउंस होने की जानकारी दी तो वह ब्रजपाल, वीर सैन, रितीक और 8-10 लोगों के साथ दुकान पर आए। बदसलूकी करते हुए फिर से जान से मारने की धमकी दी।
सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed