फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four months have passed, the date for recruitment of AYUSH doctors has not been decided yet

Meerut News: चार महीने बीते, अभी तक तय नहीं हुई आयुष चिकित्सकों की भर्ती की तारीख

Sat, 05 Apr 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 05 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Four months have passed, the date for recruitment of AYUSH doctors has not been decided yet
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग के लिए सरकारी अस्पतालों में 14 आयुष चिकित्सकों की भर्ती करना चुनौती बना है। चार महीने बीत गए, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारी अभी तक वॉक इन इंटरव्यू की तारीख को तय नहीं कर पाए हैं। एक पद पर करीब 32 उम्मीदवार हैं। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वह भी इंतजार में बैठे है कि उन्हें कब बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने बीते साल जिले में 14 आयुर्वेद चिकित्सकों की भर्ती का फैसला लिया था। साक्षात्कार में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों से फार्म भरवाकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जमा कराया गया। करीब 486 अभ्यर्थियों ने फार्म जमा किए हैं। 14 पदों पर आयुष चिकित्सकों की भर्ती के आए आवेदनों की कई बार जांच हुई। मेन स्ट्रीमिंग ऑफ आयुष कार्यक्रम में आयुष मेडिकल ऑफिसर के पांच पदों पर तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में नौ पदों पर आयुष मेडिकल ऑफिसर तैनात होंगे। जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए आवेदन किया था, वह सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें सही तारीख नहीं बताई जा रही है। कर्मचारी जल्द तारीख फाइनल होने की बात कहकर वापस भेज दे रहे। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि आवेदनों की जांच पूरी हो गई है। अभी साक्षात्कार की तारीख तय नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed