फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four miscreants of the interstate gang who stole luxury cars on demand were arrested in an encounter

ऑन डिमांड लग्जरी कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 20 Apr 2025 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants of the interstate gang who stole luxury cars on demand were arrested in an encounter
मेरठ..कंवलजीत..नौचंदी पुलिस ने पकडे वाहन चोर प्रेसवार्ता कर पुलिस लाइन में पेश किये आरोपी व इनस
एनसीआर में करते थे चोरी, झारखंड, पश्चिम बंगाल और कनार्टक तक करते थे आपूर्ति
विज्ञापन


छह कार व लॉक तोड़ने के उपकरण बरामद, पांच आरोपियों को तलाश कर रही पुलिस



संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। नौचंदी थाना पुलिस और नगर की स्वॉट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनसीआर क्षेत्र में ऑन डिमांड लग्जरी कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के चार बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की कार झारखंड, पश्चिम बंगाल और कनार्टक तक ले जाकर आपूर्ति करते थे। इनके पास से छह कार व लॉक तोड़ने के उपकरण और तमंचा बरामद हुआ है। गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस तलाश कर रही है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहन चेकिंग के दौरान थाना नौचंदी पुलिस और नगर की स्वॉट टीम शंभूदास गेट के पास पहुंचे थे। वहां कुछ लोग गाड़ियों के पास खड़े होकर बातें कर रहे थे और कुछ गाड़ियों में बैठे थे। पुलिसवाले उन लोगों की तरफ बढ़े, तभी एक व्यक्ति जोर से चिल्लाया कि बिलाल गाड़ी स्टार्ट कर, पुलिस आ गई है, नहीं तो पकड़े जाएंगे। ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति ने गाड़ी स्टार्ट करने का प्रयास किया। स्टार्ट न होने पर गाड़ी खिड़की खोलकर पुलिसकर्मियों पर फायर कर दिया। गोली से पुलिसवाले बाल-बाल बचे। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह घेराबंदी कर इनोवा सवार तीन और फॉरच्यूनर सवार एक बदमाश को पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम बिलाल उर्फ मंकी निवासी खैर नगर थाना देहली गेट मेरठ, इस्तियाक उर्फ सुक्का निवासी ग्राम जाहिदपुर थाना खरखौदा मेरठ, तुषार उर्फ दीपू हिसावदा थाना सिंघावली अहीर बागपत, जफर पुत्र चांद निवासी सदर कबाड़ी बाजार मेरठ बताए। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक इनोवा, एक फॉरच्यूनर, एक थार, दो ब्रेजा, एक बलेनो कार बरामद की। एक तमंचा और कार के लॉक तोड़ने की किट भी आरोपियों के पास से मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन आरोपियों को पुलिस कर रही तलाश
आरोपियों के साथी फरमान निवासी 10 फुटा रोड थाना लिसाडी गेट मेरठ, उजैर निवासी पटेल नगर थाना देहली गेट मेरठ, शिवनाथ उर्फ सोनू निवासी किनौनी थाना रोहटा मेरठ, वसीम उर्फ गुड्डू निवासी सोतीगंज कबाड़ी बाजार थाना सदर बाजार मेरठ और राशिद उर्फ काला निवासी जाट इंटर काॅलेज मवाना मेरठ को पुलिस तलाश कर रही है। बिलाल उर्फ मंकी के खिलाफ नौचंदी, देहली गेट, कोतवाली, ब्रह्मपुरी थाने में सात मुकदमे दर्ज हैं। इस्तियाक उर्फ सुक्का के खिलाफ सदर और नौचंदी थाने में एक-एक व तुषार उर्फ दीपू के खिलाफ नौंचदी थाने में एक मुकदमा दर्ज है।

----
अनगिनत कार चोरी कर बेचीं

एसपी सिटी के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका नौ लोगों का गिरोह है। पार्किंग और घरों के बाहर खड़ी लग्जरी गाड़ियां खड़ी देखकर वह उसे चुराने की फिराक में लग जाते थे। कितनी गाड़ियां उन्होंने अभी तक चोरी करके बेच दी हैं, इसकी गिनती भी नहीं है। आरोपियों ने बताया कि थार गाड़ी उन्होंने विवेक विहार दिल्ली से चोरी की थी। दो ब्रेजा गाड़ियों में से एक डब्ल्यू ब्लॉक प्रियदर्शनी पार्क नोएडा से और दूसरी रोहिणी दिल्ली से चोरी की थी। बलेनो कार सेक्टर-82 गुरुग्राम से चोरी की थी।

देश भर में फैला है गिरोह का नेटवर्क
आरोपी रुपये कमाने के लिए गाड़ियां चुराकर अपने साथी उजैर को डिलीवरी देते थे। वह उन्हें रुपये दे देता था। उजैर देश भर में चोरी की गाड़ियां सप्लाई करता है। वह अपने साथियों को गाड़ी दे देता था। जो इन गाड़ियों को रांची व कोलकाता और बप्पा गोस्वामी बंगलूरू में सप्लाई करते थे। आरोपी कारों को चोरी करने के बाद उसकी नंबर प्लेट बदल देते थे। काफी दिनों से यह गिरोह कारों की चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था, लेकिन हर बार पुलिस की नजरों से बच जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed