{"_id":"5c757feabdec22073e1b674d","slug":"four-men-including-ragini-singer-died-in-palwal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पलवल में रागिनी गायक समेत चार की मौत, कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल में रागिनी गायक समेत चार की मौत, कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे सभी
Tue, 26 Feb 2019 11:35 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
रागिनी गायक की हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के गांव मंतोड़ी के प्रसिद्ध रागिनी गायक व प्रधान पुत्र की हरियाणा के पलवल में सोमवार को सड़क हादसे में को मौत हो गई थी। इसी गांव में जीजा और साली की और मौत हो गई।
एक ही दिन में चार मौत होने से मृतक परिवारों में कोहराम मचा है। चार मौत होने से पूरा गांव गम में डूबा है। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
गांव मंतोड़ी निवासी प्रसिद्ध रागनी गायक अमित (33) पुत्र ऋषिपाल की प्रदेश में रागिनी की दुनिया में एक अलग ही पहचान थी। वह रागिनी प्रतियोगिताओं में प्रदेश के कई शो में भाग लेकर कई पुरस्कार जीत चुका था।
विज्ञापन
अमित पिछले तीन दिनों से हरियाणा के पलवल में रागिनी के कार्यक्रम में वर्तमान ग्राम प्रधान वेगवती का पुत्र सोनू गुर्जर (32) के साथ गया हुआ था। सोमवार की सुबह अमित व सोनू अपने दो और साथियों के साथ आ रहा था।

पलवल के पास कार की ट्रक से टक्कर होने पर रागिनी गायक अमित व प्रधान पुत्र सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि कार सवार दो अन्य साथी घायल हो गए थे। घायलों को वहां के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
गांव में दोनों की मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे का पता लगने पर ग्रामीण दोनों पीड़ितों के घरों पर एकत्र हो गए। वहीं, सोमवार को ही गांव निवासी पूर्व प्रधान रणवीर सिंह (65) खेत से बुग्गी पर बैठकर अपने घर लौट रहे थे।
वह बुग्गी से नीचे गिर गए. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रणबीर सिंह की मौत की खबर सुनकर खतौली निवासी उसकी साली गांव मंतोड़ी पहुंची, तो सदमे में गांव में ही उसकी भी मौत हो गई। दोनों की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।
रणवीर के शव का दाह संस्कार सोमवार की शाम को ही कर दिया गया था तथा उसकी साली का शव खतौली उसके परिजन ले गए। गांव में महिला सहित चार ग्रामीणों की मौत होने से ग्रामीण भी सदमे में हैं। गांव से परिजन रागिनी गायक व प्रधान पुत्र के शव को लेने के लिए हरियाणा गए हुए हैं।