फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four injured in collision between a car and a Bolero near Nanu police outpost.

Meerut News: नानू पुलिस चौकी के पास कार और बोलेरो की भिड़ंत में चार घायल

Thu, 09 Jul 2026 09:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Four injured in collision between a car and a Bolero near Nanu police outpost.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। मेरठ-करनाल हाईवे पर बृहस्पतिवार को नानू पुलिस चौकी के पास कार और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

हरियाणा के जनपद पानीपत निवासी विनोद कुमार बोलेरो में तीन अन्य लोगों के साथ मेरठ की ओर जा रहे थे। नानू पुलिस चौकी के पास सामने से आ रही कार से उनकी बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। इसके बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed