मेरठ के भगवतपुरा में गर्भवती महिला को लात-घूसों से पीटने वाला आरोपी अशोक कबाड़ी बहुत शातिर है। अशोक और उसके बेटों ने नगर निगम के स्कूल की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ था। वह गरीब लोगों की शादी में स्कूल की जमीन पर टेंट लगवाकर रुपये वसूलता था।
सीओ और एसीएम ब्रह्मपुरी ने शुक्रवार को मौके पर जाकर जांच की और लोगों के बयान दर्ज किए। महिला पर हमले के मामले में आरोपी अशोक, उसके बेटे विकास, शैलेंद्र और पड़ोसी दिरीश को जेल भेज दिया है।
2 of 6
महिला की पिटाई का मामला।
- फोटो : amar ujala
ब्रह्मपुरी थाने से 500 मीटर दूर भगवतपुरा कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे पांच माह की गर्भवती पूनम (35) पत्नी ऋषि को लात-घूसों से पीटकर अधमरा कर दिया और उसका एक साल का बेटा हमलावरों ने जमीन पर पटक दिया। चीख-पुकार मचने पर लोगों की भीड़ लग गई।मां-बेटे को बचाने की बजाय लोग तमाशबीन बनकर मोबाइल में वीडियो बनाने लगे।
3 of 6
महिला की पिटाई का मामला
- फोटो : amar ujala
वहीं वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी अशोक, उसके बेटे शैलेंद्र, विकास, पड़ोसी दिरीश गिरफ्तार कर लिया। बाद में जिन्हें जेल भेज दिया।
4 of 6
महिला की पिटाई का मामला।
- फोटो : amar ujala
आरोपियों की गिरफ्तारी के आठ घंटे बाद बृहस्पतिवार रात भगवतपुरा के लोगों ने अशोक के खाली पड़े 217 गज के प्लाट पर डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र रख दिया, जिसे लेकर हंगामा हो गया था। शुक्रवार को सीओ ब्रह्मपुरी बृजेश सिंह, एसीएम ब्रह्मपुरी महेश प्रसाद जांच करने भगवतपुरा पहुंचे।
5 of 6
हंगामा करते लोग।
- फोटो : amar ujala
सीओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि आरोपी अशोक ने नगर निगम के स्कूल की जमीन (217 गज) पर कब्जा किया हुआ है। इस जमीन पर टेंट लगवाकर किराया वसूलता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि इसके अलावा भी अशोक ने कई जगह कब्जा किया हुआ है।