फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   four including 14 year old teenagers have swine flue

14 साल के किशोर समेत चार को स्वाइन फ्लू

Thu, 05 Mar 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
four including 14 year old teenagers have swine flue
मेरठ। स्वाइन फ्लू बढ़ता जा रहा है। 14 साल के किशोर समेत चार और लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। छठी वाहिनी पीएसी के 5 और जवानों को टेमी फ्लू दवा दी गई है। इस तरह अब छठी वाहिनी पीएसी के 568 जवान 14 दिनों के लिए स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में कैंपस में हैं।
विज्ञापन

नए मरीजों में जिस किशोर को पुष्टि हुई है, वह नगर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। इसके अलावा 36, 38 और 39 वर्षीय व्यक्ति हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए बुधवार को सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की बैठक की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया, जिसमें पीएसी के जवान भर्ती हैं। टीम में मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान, सर्विलांस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी और इपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. रचना टंडन रहे। सीएमओ ने बताया कि 31 सैंपल जांच के लिए मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में जांच के लिए भेजे गए थे। पीएसी में 41 जवानों और उनकेपरिवार के सदस्यों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से कोई भी बुखार या एच1एन1 के लक्षणों का रोगी नहीं मिला।
विज्ञापन

खांसी-जुकाम और बुखार हो तो लापरवाही न करें
सीएमओ ने बताया कि कोरोना को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी। उसमें जो निर्देश मिलेंगे उनका अनुपालन कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग पहले से ही कोरोना को लेकर अलर्ट है। उन्होंने कहा कि सर्दी, जुकाम और बुखार होने पर चिकित्सक से इलाज कराएं। लापरवाही न करें। फिलहाल आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स, कोल्ड कॉफी, फास्ट फूड, ठंडा दूध, पेस्टी और केक आदि चीजों की इस्तेमाल करने से बचें। अपने गले को नम रखें। गर्म पानी और गरारे से दोस्ती करें। तला-भुना या मसालेदार भोजन से बचें और विटामिन सी का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसी के जवानों की सेहत में सुधार
मेडिकल कॉलेज में भर्ती स्वाइन फ्लू से पीड़ित पीएसी के सभी 20 जवानों की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। मंगलवार को 11 जवानों की छुट्टी की गई थी, बाकी के नौ जवानों को बुधवार को पीएसी कैंप भेज दिया गया। प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान ने बताया कि अब सभी की सेहत में सुधार है, लिहाजा उन्हें कैंप भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed