{"_id":"610469c08ebc3e583c223ae5","slug":"four-hrs-jaam-on-mawana-road-meerut-news-mrt54977049","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक खराब होने की वजह से मवाना रोड पर चार घंटे लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक खराब होने की वजह से मवाना रोड पर चार घंटे लगा रहा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक खराब होने से मवाना रोड पर चार घंटे लगा रहा जाम
गंगानगर। ट्रक खराब होने से मवाना रोड पर शुक्रवार सुबह करीब चार घंटे तक जाम लग गया। गंगानगर और इंचौली पुलिस ने जाम खुलवाया। दरअसल, मवाना रोड पर अधिग्रहित क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बहचौला मोड पर अंडरपास बनाया जा रहा है।
शुक्रवार सुबह मवाना से मेरठ की ओर आ रहा एक ट्रक निर्माणाधीन अंडरपास के पास खराब हो गया। अंडरपास के लिए खोदाई होने के कारण रास्ता पहले से ही संकरा है। ऐसे में ट्रक खराब होने पर सड़क पर जाम लग गया।
सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक सड़क पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जाम की सूचना पर गंगानगर और इंचौली थानों से पुलिस पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से सड़क को चौड़ा कराकर वाहनों के लिए रास्ता बनाया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुल सका।