{"_id":"59233d2a4f1c1b3e6a5371c9","slug":"four-dead-body-found-delhi-police-came-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार शवों को बरामद करने मेरठ पहुंची दिल्ली पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार शवों को बरामद करने मेरठ पहुंची दिल्ली पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में प्रॉपर्टी विवाद में एक परिवार की महिला और तीन बच्चों की हत्या कर उनके शव दौराला के समौली गांव के जंगल में दबाना बताया गया है। रविवार रात पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर समौली गांव में दबिश देकर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सोमवार देर रात चारों शवों की तलाश में खुदाई कराने में जुटी है। इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी।
पुलिस के अनुसार दिल्ली के बुराड़ी थानाक्षेत्र में प्रॉपर्टी के विवाद में एक माह पूर्व प्रॉपर्टी डीलर मुन्नवर हुसैन के परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। मगर चारों के शव पुलिस बरामद नहीं कर पाई। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दौराला क्षेत्र के समौली गांव में दबिश देकर तीन युवकों को दिल्ली ले गई। शवों की बरामदगी के लिए सोमवार शाम दिल्ली पुलिस की एक टीम फिर से समौली गांव में पहुंची और जंगलों में शवों की तलाश की। बताया गया है कि दिल्ली पुलिस की दूसरी टीम देर रात को आरोपी को अपने साथ लेकर समौली गांव में पहुंचेगी और आरोपी की निशानदेही पर शवों को बरामद किया जाएगा। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने गांव में डेरा डाल रखा है।
गांव में मचा हड़कंप
रविवार रात से गांव में दिल्ली पुलिस की दबिश से हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया है कि पुलिस फोर्स ने गांव के एक मोहल्ले को पूरी तरह से घेर लिया था और घरों की छतों से कूदकर युवकों की तलाश में दबिश दी। दबिश को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। सोमवार शाम फिर से गांव में दिल्ली पुलिस की एक और टीम ने डेरा डाल लिया।
विज्ञापन
काली नदी के घाट से बरामद हो सकते है शव
सोमवार शाम समौली गांव पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम ने समौली-अख्त्यारपुर गांव के पास काली नदी के घाट पर डेरा जमाया है। पुलिस को आशंका है कि शवों को नदी के घाट पर ही दबाया गया है। देर रात तक दोनो गांव के ग्रामीण काफी संख्या में मौके पर जुटे हुए थे।