फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four candidates in Daurala, two unopposed in Andavali

Meerut News: दौराला में चार, अंदावली में दो प्रत्याशी निर्विरोध

Wed, 15 Mar 2023 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 15 Mar 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Four candidates in Daurala, two unopposed in Andavali
दौराला- निर्विरोध संचालक बनने पर खुशी जताते प्रत्याशी व समर्थक।
दौराला। साधन किसान सेवा सहकारी समितियों में चेयरमैन पद के लिए बिगुल बज गया है। मंगलवार को संचालक पद की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान दौराला, मटौर, खेड़ी टप्पा, सकौती टांडा, मंडौरा व लावड़ के अंदावली में समितियों में संचालक पद प्रत्याशियों ने नामांकन किया। दौराला में तीन व अंदावली में दो संचालक निर्विरोध हुए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

साधन किसान सेवा समिति प्रबंधक निदेशक मुकेश भाटी ने बताया कि समिति परिसर में नौ संचालको पदों के चुनाव प्रक्रिया मंगलवार को शुरू की गई। चुनाव अधिकारी आनंद कुमार और अनिल कुमार ने प्रत्याशियों को फार्म दिए। इसमें भराला से प्रदीप फौजी, धंजू से धर्मेंद्र खरे, मीठेपुर से मसूद अहमद व मछरी से मांगे संचालक पद के लिए निर्विरोध चुने गए। पांच पदों के लिए चुनाव 18 मार्च को होगा। बुधवार को नामांकन फार्मो की जांच व बृहस्पतिवार को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आंवटन प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन

मटौर समिति के प्रबंधक निदेशक मुकेश चौहान ने बताया कि खेड़ी टप्पा, मड़ौरा और सकौती टांडा समिति पर भी संचालक पद के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन किए। लावड़ के अंदावली गांव स्थित समिति में 16 प्रत्याशियों ने फार्म दाखिल किए। इनमें देदवा राकेश कुमार, उल्खपुर अरुण कुमार निर्विरोध संचालक बने। समिति चुनाव में इकलौता से ताऊ-भतीजे आमने सामने होंगे। ताऊ सीपी सिंह व भतीजे अधिवक्ता निकुंज ने नामांकन दाखिल किया। 18 मार्च को होने वाले चुनाव में दोनों के बीच होने वाला मुकाबला रोचक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले खुद थे दावेदार, अब चार संचालक बनाए निर्विरोध

दौराला। दौराला सहकारी समिति से प्रबल दावेदार रवि चौधरी महिला सीट आने से चुनाव से दूर हो गए। परंतु, मंगलवार को संचालक पद के लिए हुए नामांकन में उन्होंने अपने पक्ष के चार संचालकों को निर्विरोध बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके साथ पदमेंद्र सिंह चेयरमैन, बब्लू चौहान, मोंटी, कमल, गुरविंदर प्रधान, जसवीर सिंह की भी अहम भूमिका रही। रवि चौधरी ने बताया कि वह अपने पक्ष के चेयरमैन को बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed