फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four candidates fainted while running on the second day of the UP SI exam; they were admitted to the hospital.

Meerut News: यूपी एसआई परीक्षा में दूसरे दिन भी चार अभ्यार्थी दौड़ लगाते हुए बेहोश, अस्पताल में कराया भर्ती

Tue, 30 Jun 2026 10:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Four candidates fainted while running on the second day of the UP SI exam; they were admitted to the hospital.
- परीक्षा छठी वाहिनी पीएसी में चल रही, आज अंतिम दिन होगी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। छठी वाहिनी पीएसी में चल रही यूपी एसआई शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे दिन मंगलवार को भी चार युवक दौड़ लगाते हुए बेहोश होकर गिर गए। जिनको आनन-फानन में एंबुलेंस में लेकर प्यारे लाल जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर सभी का उपचार कराया गया। इस दौरान अफरातफरी मच गई। उपचार के बाद हालांकि डिस्चार्ज कर दिया गया। कमांडेंट राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। सोमवार को भी पांच अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर गए थे। आज परीक्षा का अंतिम दिन है।
शारीरिक दक्षता परीक्षा रुड़की रोड स्थित छठीं वाहिनी पीएसी में चल रही है। परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों को 28 मिनट के भीतर 4.8 किलोमीटर की दौड़ और 16 मिनट के भीतर 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। भीषण गर्मी में तापमान बढ़ने के साथ ही अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने लगी। दौड़ के बीच चार अभ्यार्थी अचानक लड़खड़ाकर ट्रैक पर गिर पड़े और बेहोश हो गए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। जहां से प्यारे लाल जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

इस घटना के बाद भर्ती प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य की निगरानी बढ़ा दी है। परीक्षा में दूसरे दिन 418 पुरुष अभ्यार्थी रजिस्टर्ड थे। जिसमें 401 ने परीक्षा दी, 58 फेल हो गए। बाकी सब पास हो गए। 178 महिला अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थी। जिसमें 176 महिला अभ्यर्थी शामिल हुए। 162 महिला अभ्यर्थी पास हो गई। बाकी फेल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article