फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four arrested, including two women in father-daughter murder case

पिता-पुत्री की हत्या के मामले में दो महिला समेत चार गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Four arrested, including two women in father-daughter murder case
पिता-पुत्री की हत्या के मामले में दो महिला समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। पिता-पुत्री की हत्या के मामले में रविवार को पुलिस ने दो महिला समेत चार आरोपी दबोच लिए हैं। जबकि मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपी फरार हैं। वहीं, गमगीन माहौल में पोस्टमार्टम के बाद पिता-पुत्री का अंतिम संस्कार किया गया। मुख्य आरोपी और उसके मौसेरे भाई अभी फरार हैं।
टीपीनगर क्षेत्र की शिवपुरम कॉलोनी में शनिवार रात सिरफिरे युवक ने अपने दो मौसेरे भाइयों व एक अन्य के साथ मिलकर घर में घुसकर राजकुमार और उसकी बेटी आंचल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के पीछे सिरफिरे सागर का एक तरफा प्यार होना बताया गया है। सोमवार को बिजनौर से आंचल की बरात आनी थी। उससे पहले ही सिरफिरे युवक ने खून खराबा कर डाला। एसओ टीपी नगर दिनेश चंद के अनुसार, मुख्य आरोपी सागर की मां रेखा, मौसी मंजू, दो दोस्तों धीरज और प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी सागर, उसके मौसेरे भाई रोहित व अंकित की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। मुख्य आरोपी सागर छह साल से मौसी मंजू के घर शिवपुरम में ही रह रहा था। इस वारदात की साजिश में सागर की मां, मौसी और दोनों दोस्त भी शामिल होने बताए गए हैं।
विज्ञापन

---
फरार तीनों आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीम गठित की गई हैं। एसओजी टीम भी लगी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या की साजिश में शामिल दो महिला समेत चार गिरफ्तार कर लिए गए हैं। - अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed