फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four accused of robbing a collection agent arrested

Meerut News: कलेक्शन एजेंट से लूट करने वाले चार आरोपी पकड़े

Fri, 27 Feb 2026 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Four accused of robbing a collection agent arrested
मेरठ..कंवलजीत..महिला की हत्या करने के चार आरोपियों को मवाना पुलिस ने पकड़कर पुलिस लाइन में प्रेस
मेरठ। परतापुर पुलिस व सर्विलांस पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कलेक्शन एजेंट से 58.80 हजार रुपये लूट करने वाले चार आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान जानी निवासी यश, परतापुर निवासी आशीष उर्फ कल्लू, कपिल व अभिनव को पकड़ लिया। पुलिस को आरोपियों के पास 46.10 हजार रुपये, एक तमंचा, दो कारतूस व एक बाइक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मुंडाली थाना क्षेत्र के मउखास निवासी शिवम तोमर ने परतापुर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि वह मोदीनगर की चैतन्य इंडिया कंपनी में कलेक्शन एजेंट पर काम करता है। 23 फरवरी को शिवम बाइक से 58.80 हजार रुपये एकत्र कर ऑफिस जा रहा था। इसी बीच मुज्जकीपुर गांव के चौराहे के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर ओवरटेक कर रोक लिया। आरोपियों ने शिवम को गोली मारने की धमकी देत हुए 58.80 रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने खरखौदा रोड पर गश्त के दौरान आरोपी यश को पकड़ लिया। पुुलिस को उसके पास से 13.10 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी आशीष उर्फ कल्लू, कपिल व अभिनव के साथ मिलकर कलेक्शन एजेंट से लूट की थी। वहीं 21 फरवरी को एक महिला नीरज के कुंडल चोरी किए थे। यश की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने कुल 46.10 हजार रुपये बरामद हुए। जबकि नीरज के कुंडल आरोपियों ने बेच दिए थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि चोरी के कुंडल खरीदने वाले आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed