फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four accused arrested in medical SDO house theft case

मेडिकल एसडीओ के घर चोरी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Dec 2019 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in medical SDO house theft case
मेडिकल एसडीओ के घर चोरी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गंगानगर (मेरठ)। गंगानगर के जी-ब्लॉक में बीते सोमवार की रात मेडिकल बिजलीघर के एसडीओ के घर हुई चोरी का गंगानगर पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी अब तक चोरी की दर्जनों वारदात को अंजाम दे चुके हैं। घटना के समय मकान बंद था। एसडीओ परिवार के साथ दोस्त की शादी में शामिल होने वाराणसी गए हुए थे।
मूलरूप से मुजफ्फरनगर के गांव सैदपुर निवासी सर्वेश कुमार यहां मेडिकल बिजलीघर में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं। वह यहां जी-27 ब्लॉक में रहते हैं। उनके मकान से चोरों ने 25 नवंबर की रात जेवरात व नकदी समेत पांच लाख से ज्यादा का सामान चोरी कर लिया था। पुलिस द्वारा पड़ोसियों के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कुछ युवक सेंट्रो कार में जाते दिखे थे। फुटेज में कार सवार एक युवक घर में कूदता दिखा। पुलिस ने कार के नंबर की जांच के आधार पर लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र निवासी दिलशाद पुत्र शमशेर, जाकिर कॉलोनी निवासी रहीसुद्दीन पुत्र सईद, किठौर निवासी बरीश पुत्र समयदीन व ईदगाह रोड हापुड़ निवासी नईम पुत्र शरीफ को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चारों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। दो आरोपी घर के अंदर घुसे और सामान चोरी कर गाड़ी में रखा। जबकि अन्य बाहर निगरानी पर थे। आरोपी सोने के जेवरातों को गलाकर अन्य आभूषण बनाने की तैयारी कर रहे थे। आरोपी नईम हापुड़ में सराफ का काम करता है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया व गला हुआ 28 ग्राम सोना, अंगूठी, टॉप्स व चैन, चांदी की तीन चेन व पाजेब, 18 हजार की नकदी, एक तमंचा, चाकू, इंडक्शन चूल्हा, सेंट्रो कार व अन्य सामान बरामद किया है। चारों ने गंगानगर व अन्य थाना क्षेत्रों में दर्जनभर चोरी की वारदात स्वीकारी हैं। आरोपियों पर पूर्व में भी चोरी व आर्म्स एक्ट में दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेरी लगाकर चिन्हित करते थे मकान
आरोपियों ने बताया कि गलियों में कपड़ों की फेरी लगाकर चोरी करने के लिए मकानों को चिन्हित करते थे। जिन घरों में दिन में लाइटें जली मिलती या रात में बंद मिलती, उन्हीं को निशाना बनाते थे। लाइटों से मकान मालिक के घर होने या ना होने का अंदाजा लगाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed