फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Found a stone named Ram in Ganga Barrage

गंगाजल में तैरता मिला ‘राम’ नाम लिखा पत्थर, देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Fri, 21 Sep 2018 09:08 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 21 Sep 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
Found a stone named Ram in Ganga Barrage
राम नाम लिखा पत्थर मिला - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर में गंगा किनारे पर सफाई के दौरान ‘राम’ नाम लिखा एक पत्थर गंगाजल में तैरता हुआ मिला। क्षेत्रीय लोग पत्थर को रामसेतु का हिस्सा बता रहे हैं। पत्थर पर ‘राम’ नाम लिखा होने से श्रद्धालु इसे देखने के लिए गंगा घाट पर पहुंच रहे हैं और इसकी पूजा भी कर रहे हैं। गंगा विचार मंच नमामि गंगे योजना के जिला प्रभारी सौरभ सिंघल ने पत्थर को बैराज पर स्थापित कर यहां मंदिर बनाने की बात कही है। 

विज्ञापन


गंगा विचार मंच और नमामि गंगे योजना के जिला संयोजक सौरभ सिंघल द्वारा हर शाम बैराज गंगा घाट पर हरिद्वार की तर्ज पर मां गंगा की आरती की जाती है। समय समय पर तट पर सफाई अभियान भी चलाया जाता है। गुरुवार को सागर, जौली, सतेंद्र आदि श्रद्धालु गंगा तट पर सफाई कर रहे थे। इस बीच उनकी नजर पानी में तैरता पत्थर दिखा। उन्होंने धारा में जाकर पत्थर को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पर ‘राम’ नाम लिखा हुआ था। इसकी जानकारी पर काफी संख्या में श्रद्धालु गंगा बैराज पर पहुंच गये।

विज्ञापन

देखा कि यह एक पत्थर था और इस पर नाम राम लिखा हुआ है। पत्थर पर लिखे शब्द एकदम स्पष्ट हैं और देखने में बहुत पुराने लग रहे हैं। राम नाम लिखा पत्थर गंगाजल में तैरता इस बीच श्रद्धालुओं ने पत्थर को कई बार गंगा की धारा में छोड़ा, लेकिन पत्थर तैरता रहा। श्रद्धालुओं का दावा है कि यह पत्थर रामसेतु का हिस्सा है। भगवान श्रीराम ने लंका जाने के लिए रामसेतु का निर्माण कराया था। रामसेतु को नासा के वैज्ञानिक भी प्रमाणित कर चुके हैं। कुछ ही दिनों पहले वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च के बाद कहा था कि रामसेतु प्राकृतिक नहीं है बल्कि मानव निर्मित है। रामसेतु का पत्थर मानकर श्रद्धालु इसकी पूजा कर रहे हैं। शुक्रवार को सौरभ सिंघल के साथ भाजपा नेता दीपक गर्ग, मोनू, दुष्यंत, हर्ष टांक समेत तमाम लोग गंगा बैराज पहुंच और पत्थर को कई बार गंगा में डालकर देखा।   

पत्थर स्थापित कर मंदिर बनवाएंगे: सौरभ 
नमामि गंगे योजना के जिला संयोजक सौरभ सिंघल के अनुसार पत्थर को रोज आरती में रखकर पूजन अर्चना की जाएगी। जल्दी ही गंगा बैराज पर मंदिर का निर्माण होगा। जाएगा और विधि विधान से वहां ‘राम’ नाम लिखे पत्थर को स्थापित किया जाएगा। यहां समय समय पर महाआरती का आयोजन भी कराया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed