{"_id":"675f448af4f8f5c48a0c0064","slug":"forum-of-government-aided-colleges-formed-under-the-leadership-of-meerut-college-vivek-garg-meerut-news-c-72-1-mct1004-126097-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ कॉलेज के नेतृत्व में बना फोरम ऑफ गवर्नमेंट एडेड कॉलेज : विवेक गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ कॉलेज के नेतृत्व में बना फोरम ऑफ गवर्नमेंट एडेड कॉलेज : विवेक गर्ग
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध एडेड कॉलेज के प्रबंध तंत्र की बैठक रविवार को मेरठ कॉलेज में हुई। इस बैठक में एडेड कॉलेज के प्रबंध तंत्र की समस्याओं पर विचार किया गया कि समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने के लिए एक संगठन का गठन हो। इसके बाद फोरम ऑफ गवर्नमेंट एडेड कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन ऑफ उत्तर प्रदेश के गठन का निर्णय लिया गया।
मेरठ कॉलेज के कमेटी कॉल में रविवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय संबद्ध एडेड कॉलेज के प्रबंध तंत्र की बैठक हुई। मेरठ कॉलेज के अवैतनिक मंत्री विवेक गर्ग के नेतृत्व में हुई बैठक में 17 कॉलेज प्रबंध तंत्र ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र में 39 एडेड कॉलेज हैं। बैठक में प्रबंध तंत्र की समस्याओं पर विचार करते हुए एडेड कॉलेज की मांगों को सरकार के सामने रखने के लिए फोरम ऑफ गवर्नमेंट एडेड कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन ऑफ उत्तर प्रदेश का गठन करने का निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य अशासकीय महाविद्यालयों के बीच सहयोग व समन्वय बढ़ाना संसाधनों के आदान-प्रदान, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, छात्रों के लिए बेहतर अवसर प्रदान करना है। विवेक गर्ग को संगठन का अध्यक्ष चुनते हुए नौ सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इस समिति में विवेक गर्ग, कनोहर लाल महिला कॉलेज के विनय सिंघल, मिहिर भोज कॉलेज दादरी के वेदपाल भाटी, जेवी कॉलेज बड़ौत वीरेंद्र पाल सिंह, जैन स्थानकवासी महिला कॉलेज बड़ौत के अमित राय जैन, डीएन कॉलेज मेरठ के अजय अग्रवाल, एसवीएस कॉलेज हापुड़ के अमित अग्रवाल, डीएवी कॉलेज बुलंदशहर के अरुण गर्ग, एलआर कॉलेज साहिबाबाद के योगेंद्र नाथ शर्मा शामिल है। बैठक में प्रदीप त्यागी, संजीवेश्वर प्रकाश, प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।