प्लेटफार्म के शौचालय में पड़ा मिला पूर्व रेलवे कर्मचारी के बेटे का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी के पुत्र की रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्लेटफार्म नंबर एक के नजदीक बने शौचालय में उसका शव पड़ा हुआ मिला। हसनपुर निवासी सतीश मंगलवार की शाम को रेलवे स्टेशन किसी काम से गया था। रात में जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह करीब 3 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर के नजदीक बने शौचालय में उसका शव मिला। शौचालय में शव मिलने से रेलवे स्टेशन पर खलबली मच गई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कि मृतक सतीश रेलवे की सेवानिवृत्त कर्मचारी शन्नो देवी का पुत्र था। वह रेलवे स्टेशन पर क्या कर रहा था। इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। राजकीय रेलवे पुलिस ने हृदयगति रुकने से मौत होने की आशंका जताई है।
चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे युवक की मौत
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जन शताब्दी पहुंची। जनशताब्दी जैसे ही आगे जाने के लिए चलनी शुरू हुई, प्लेटफार्म पर खड़े नितिन निवासी ऋषिकेश ने चलती ट्रेन में दौड़कर चढ़ने का प्रयास किया। लेकिन, उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/