फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former Pradhan's brothers attacked the farmer, fired two shots

Meerut News: पूर्व प्रधान के भाइयों ने किसान पर किया हमला, दो फायर किए

Mon, 03 Feb 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Former Pradhan's brothers attacked the farmer, fired two shots
दौराला। दौराला चीनी मिल में शनिवार देर रात गन्ना डालकर घर लौट रहे मटौर गांव निवासी अनुराग चौहान के साथ पूर्व प्रधान के भाइयों ने मारपीट की। आरोप है कि विरोध करने पर दो आरोपियों ने उस पर दो फायर किए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, लेकिन रविवार शाम उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव मटौर निवासी अनुज चौहान ने बताया कि शनिवार को उसका भाई अनुराग चौहान दौराला चीनी मिल में गन्ना डालने गया था। देर रात घर लौटने के दौरान पूर्व प्रधान के भाई गजेंद्र चौहान, बिल्लू व कल्लन ने उसे रोक लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। विरोध करने पर गजेंद्र व बिल्लू ने अनुराग पर फायर झोंक दिया, जिसमें वह बाल-बाल बचा। बताया कि पूर्व में भी आरोपी मारपीट कर चुके हैं। घायल अनुराग को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

भाई अनुज चौहान ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। अनुराग के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने गजेंद्र को हिरासत में ले लिया था, लेकिन रविवार को उसे छोड़ दिया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सोमवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव करने की बात कही है। सीओ दौराला प्रकाश चंद अग्रवाल का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed