फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former pradhan's husband took initiation in Vrindavan

पूर्व प्रधान के पति ने वृंदावन में दीक्षा ली

Sat, 21 Aug 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Former pradhan's husband took initiation in Vrindavan
वृंदावन में दीक्षा लेते झिंझाना क्षेत्र के गांव खानपुर कलां के प्रधानपति होशियार सिंह - फोटो : SHAMLI
पूर्व प्रधान के पति ने वृंदावन में दीक्षा ली
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। खानपुर कलां गांव की प्रधान रहीं राजेश्वरी देवी के पति ने राजनीति छोड़कर वृंदावन में अपने गुरु भक्ति प्रसाद विष्णु से दीक्षा ग्रहण की।
दीक्षा कार्यक्रम वृंदावन के चैतन्य गोरिया मठ में विधि विधान से संपन्न हुआ। हालांकि दीक्षा लेने के बाद भी होशियार सिंह अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। उनका कहना कि सन्यास लेने के लिए अभी अपने शरीर को साधने की जरूरत है। मात्र 49 वर्षीय होशियार सिंह हाईस्कूल पास है। उनका परिवार भले ही अनुसूचित जाति की बावरिया उपजाति से ताल्लुक रखता हो, मगर यह परिवार शिक्षित और सभ्य है। पारिवारिक संस्कारों और बुआ जी की प्रेरणा से होशियार सिंह पिछले करीब 25 वर्षों से अपने गुरु भक्ति प्रसाद विष्णु के संपर्क में रहकर हरि नाम से जुड़े रहे। वह अपने एक बेटे और एक बेटी की शादी कर चुके हैं। अभी एक बेटे की शादी होनी बाकी है। शुक्रताल में प्रस्तावित आश्रम के निर्माण की जिम्मेदारी भी उन्हें मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed