{"_id":"5d36a5088ebc3e6d0f40d8c2","slug":"former-mla-grandson-missing-in-suspicious-circumstances-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: पूर्व विधायक का पोता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों द्वारा अपहरण की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: पूर्व विधायक का पोता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों द्वारा अपहरण की आशंका
Tue, 23 Jul 2019 11:41 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 23 Jul 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बागपत में पूर्व विधायक चंदर सिंह का पोता सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों के काफी तलाश किए जाने पर भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर बच्चे के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक चंदर सिंह का पोता देव पंवार कक्षा आठ का छात्र है। सोमवार सुबह छात्र घर से परिवार के ही एक सदस्य के मकान पर जाने के लिए बोल कर गया था। उसके बाद वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
देर रात तक परिजनों के काफी तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चल सका। वहीं छात्र की माता सुनीता देवी ने रात को कोतवाली पहुंचकर परिवार के ही पांच सदस्यों पर बेटे को गायब करने का शक जताते हुए कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
एसएसआइ हेमेंद्र बालियान का कहना है कि लापता छात्र की तलाश की जा रही है। उसे जल्दी बरामद कर लिया जाएगा।