फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former MLA demanded solution of problems from Chief Minister

पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री से की समस्याओं के समाधान की मांग

Sun, 07 Sep 2025 10:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Former MLA demanded solution of problems from Chief Minister
पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी लखनऊ ​मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को क्षेत्रीय समस्याओ से संबं​धि
माछरा। किठौर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं ऊर्जा मंत्री से शिष्टाचार भेंटकर क्षेत्र के विकास एवं समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया। उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने किठौर विधानसभा की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा और जो विकास कार्य बताए गए हैं, वह शीघ्र ही पूर्ण कराए जाएंगे। इसके बाद पूर्व विधायक प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मिले और उन्हें भी विद्युत संबंधी ज्ञापन दिया। बताया कि गांव कैली रामपुर और अल्लीपुर आलमपुर में विद्युत लाइन खराब हो गई है। तारों के स्थान पर केबल डलवाये जाएं, जिससे ग्रामीणों को विद्युत का उपयोग करने में परेशानी न उठानी पडे। उन्होंने विद्युत लाइनाें पर नया केबल डालने के आदेश करने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा से भी शिष्टाचार मुलाकात की। उन्हें भी अनेक विषयों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed