{"_id":"60a57bdc8ebc3eff521e3347","slug":"former-head-and-businessman-died-of-corona-laward-news-mrt539036161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान और व्यापारी की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान और व्यापारी की कोरोना से मौत
विज्ञापन

मवाना/दौराला। देहात क्षेत्र में बुधवार को कोरोना से पूर्व प्रधान और एक व्यापारी की मौत हो गई। वहीं एक युवक की संदिग्ध बुखार से जान चली गई।
दौराला क्षेत्र के अझौता गांव निवासी कुलदीप सैनी 2015 से 2020 तक गांव के प्रधान रहे। चुनाव बाद वह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। उनका मेरठ स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, लावड़ निवासी आढ़ती रिंकू की बुखार की चपेट में आने से मंगलवार देर रात मौत हो गई। परिजनों ने बुधवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
वहीं मवाना में बुधवार को एक व्यापारी की कोरोना से मौत हो गई। दो दिन में नगर में चार मौत हो चुकी हैं। जिनमें तीन कोरोना से हैं। नगर के एक व्यापारी कोरोना से पीड़ित थे। कई दिन से इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिग होम मेरठ में भर्ती थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार को नगर निवासी टाइपिस्ट और भैंसा निवासी संजय की भी कोरोना से मौत हो चुकी है। नगर में हो रही इन मौतों से स्वास्थ्य विभाग अनभिज्ञ है। उसके पास कोरोना से मर रहे लोगों का कोई आंकड़ा तक नहीं है। मरने वालों के परिजनों तक की जांच स्वास्थ्य विभाग ने जांच नहीं कराई। सीएचसी प्रभारी डा. सतीश भास्कर का कहना है कि जानकारी कर जांच कराई जाएगी।