फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former chairman Ayub Kalia left Congress and joined RLD

Meerut News: पूर्व चेयरमैन अयूब कालिया ने कांग्रेस छोड़कर रालोद का दामन थामा

Tue, 04 Apr 2023 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Former chairman Ayub Kalia left Congress and joined RLD
मवाना। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अयूब कालिया ने सोमवार को मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यालय में कांग्रेस छोड़कर रालोद का दामन थाम लिया। साथ ही मवाना नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर रालोद में आवेदन किया। अब नगर निकाय का चुनावी दौर शुरु होने के साथ ही राजनीतिक पार्टियों में उठापटक शुरु हो गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अयूब कालिया बीते चुनाव में सपा को छोड़कर कांग्रेस से चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी। इस बार कांग्रेस को छोड़ दिया है। अयूब कालिया ने सोमवार को मेरठ में रालोद के कार्यालय में पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया। इस संबंध में आवेदन समिति के सदस्य और प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) आतिर रिजवी ने बताया कि नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष अयूब कालिया द्वारा कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने नगर पालिका मवाना अध्यक्ष पद के लिए पार्टी की आवेदन समिति के समक्ष आवेदन किया है।
विज्ञापन

आतिर रिजवी ने बताया कि मेरठ जिले में दो नगर पालिकाएं सरधना और मवाना हैं। नगर निकाय का चुनाव गठबंधन के साथ लड़ा जाएगा। गठबंधन में मांग की जाएगी कि मवाना नगर पालिका रालोद तथा सरधना को वह स्वयं रख लें। आवेदन समिति के सदस्य आतिर रिजवी ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आवेदन पत्र लेने की प्रक्रिया राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार चलती रहेगी। जनपद में राष्ट्रीय लोकदल से चुनाव लड़ने वालों की लाइन लगी हुई है। वहीं, पूर्व चेयरमैन अयूब कालिया ने पार्टी छोड़े जाने का कारण पार्टी में अंदरूनी राजनीति को बताया। उन्होंने कहा कि उनकी आस्था पूरी तरह से गठबंधन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed