फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former BJP MLA Sangeet Som says, AMU should be locked, conspiracy going on to create another Hamas

UP: संगीत सोम के तीखे बोल, कहा-साप्ताहिक पैंठ के पैसे से हमास जैसा संगठन बनाने की साजिश, AMU में डाला जाए ताला

Sun, 15 Oct 2023 04:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 15 Oct 2023 04:12 PM IST
सार

जाट समाज के बाद मेरठ में आज ठाकुर समाज अपनी ताकत दिखाने के लिए एकजुट हुआ। ठाकुर समाज की सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में ताले डाल देने चाहिए। साप्ताहिक पैंठ से पैसा लेकर हमास जैसा संगठन बनाने की साजिश रची जा रही है। 

विज्ञापन
Former BJP MLA Sangeet Som says, AMU should be locked, conspiracy going on to create another Hamas
पूर्व विधायक संगीत सोम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के बाद अब मेरठ में ठाकुर समाज की बड़ी बैठक आयोजित की गई। स्पोर्ट्स क्लब साकेत में आज ठाकुर समाज की ओर से बड़ी सभा का आयोजन किया गया है जिसमें ठाकुर समाज ने अपनी ताकत दिखाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

संगीत सोम बोले- पैंठ से पैसा लेकर हमास जैसा संगठन बनाने की चल रही साजिश
साकेत स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सहारनपुर मेरठ मंडल स्तरीय क्षत्रिय चेतना चिंतन बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि हम आतंकवाद के विरोध में हैं। कहा कि देशभर में हर सप्ताह लगने वाली सप्ताहिक पैंठ में कुछ लोग पैसा इकट्ठा कर रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए कि क्या इस पैसे से हमास जैसा संगठन तो नहीं तैयार किया जा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ से लेकर कश्मीर तक हमास के समर्थन में प्रदर्शन हो रहा है। समर्थन करने वाले भी आतंकवादी ही हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जैसे संस्था में ताले डाल देना चाहिए, जहां आतंकवाद पढ़ा जाता है। 

उन्होंने कहा कि हम इस्राइल के साथ हैं। इस्राइल के समर्थन का विरोध करने वाले मौलाना तौकीर रजा जैसे लोगों को जेल में डाल देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: RAPIDX: सेमी हाईस्पीड रेल के उद्घाटन की तैयारी, PM के मंच के पीछे बनेगा WI-FI रूम, 120 CCTV करेंगे निगरानी

विधायक संगीत सोम ने एक समाज के लोगों द्वारा लगाई जा रेहड़ी, खोमचे वालों से सामान लेने का बहिष्कार करने का आह्वान अपने समाज से किया।

पश्चिम उत्तर प्रदेश के बंटवारे पर संगीत सोम ने कहा कि हम इसका विरोध करते हैं पश्चिम के जिलों को मिलाकर दिल्ली से जोड़ा जाए।

बैठक में आए राजपूत समाज के लोगों से उन्होंने कहा कि हमें इस पर चिंतन करना होगा कि आज हम यहां क्यों इकट्ठे हुए हैं। इस चिंतन की जरूरत क्या क्यों पड़ी। हकीकत तो यह है कि आज पश्चिम में स्थिति खराब है। समाज को इस पर मंथन करना होगा। हमारी माता-बहनों ने अपनी आन के लिए जौहर दिया था। हमें आज भी देखना है कि जौहर क्यों होता था। हमारा इतिहास बलिदान से भरा है। हमें अपना इतिहास याद रखना होगा, हमें जो चाहिए वह संविधान के दायरे में रहकर लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed