{"_id":"5f6a54756a176d25c61788dd","slug":"formation-of-film-city-in-noida-will-increase-possibility-of-shooting-in-mahabharata-city-hastinapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में फिल्मसिटी बनने से पौराणिक नगरी हस्तिनापुर में बढ़ेगी शूटिंग की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में फिल्मसिटी बनने से पौराणिक नगरी हस्तिनापुर में बढ़ेगी शूटिंग की संभावना
Wed, 23 Sep 2020 01:15 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:15 AM IST
सार
- - नोएडा में फिल्म सिटी बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने दी है स्वीकृति
- - आसपास के क्षेत्र सहित हस्तिनापुर के ऐतिहासिक स्थलों पर हो सकती है शूटिंग
विज्ञापन
हस्तिनापुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में मुख्यमंत्री ने फिल्म सिटी बनाने की मंजूरी दे दी है। इससे आसपास के क्षेत्रों में शूटिंग होने की भी संभावना बढ़ गई है। हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने बताया कि हस्तिनापुर में ऐतिहासिक स्थल हैं, इसलिए यहां भी शूटिंग प्वाइंट बन सकता है।
विज्ञापन
लखनऊ में फिल्म हस्तियों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि महाभारकालीन और पौराणिक नगरी है जहां पर शकुंतला पुत्र भरत के नाम से देश का नाम भारत पड़ा। गौतमबुद्धनगर में फिल्म सिटी बनने के बाद इसका सबसे ज्यादा फायदा हस्तिनापुर को मिल सकता है।
विज्ञापन
विधायक दिनेश खटीक ने बताया कि हस्तिनापुर और गंगा के आसपास फिल्मों के लिए शूटिंग प्वाइंट बनने की पूरी संभावना है। यह भूभाग पवित्र गंगा नदी और यमुना नदी के बीच में स्थित है। इस सूचना से क्षेत्र के लोगों में हर्ष की लहर है।
विज्ञापन
विधायक दिनेश खटीक ने बताया कि उन्होंने हस्तिनापुर में फिल्म सिटी बनाने का मुद्दा तीन बार विधानसभा में उठाया था। साथ ही हस्तिनापुर में राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री से पास कराया।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी की थी मुलाकात
भाजपा के जिला अध्यक्ष अनुज राठी ने बताया कि वह 20 सितंबर को शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। जिला अध्यक्ष अनुज राठी ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र के विकास के लिए कई बिंदुओं पर मुख्यमंत्री से बात की थी। वहीं फिल्म सिटी के लिए हस्तिनापुर का नाम सुझाया था। गौतमबुद्धनगर में फिल्म सिटी बनने के बाद सबसे ज्यादा हस्तिनापुर को ही मिलेगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/