{"_id":"58c972f14f1c1bdb7c32a012","slug":"forgener-protest-for-selfiee","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी युवक के साथ ले रहा था सेल्फी, विदेशी भड़का तो हथौड़ा लेकर दौड़ा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी युवक के साथ ले रहा था सेल्फी, विदेशी भड़का तो हथौड़ा लेकर दौड़ा लिया
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 16 Mar 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी नागरिक के साथ सेल्फी लेने की कोशिश और मजाक करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। विदेशी ने विरोध कर दिया और हथौड़ा उठाकर युवकों को दौड़ा लिया। युवकों ने पुलिस चौकी में घुसकर जान बचाई। पुलिस ने विदेशी नागरिक को किसी तरह शांत किया।
विज्ञापन
फफूंडा से टीनू भड़ाना और उसके दो साथी ऑटो में बैठकर शास्त्रीनगर की तरफ जा रहे थे। अलीपुर स्थित मीट प्लांट के पास चीन का नागरिक भी ऑटो में बैठ गया। तीनों युवकों ने मोबाइल निकाल लिया और चाइनीज युवक के साथ सेल्फी लेने लगे। चाइनीज ने मना किया, तो तीनों युवक हंसने लगे और उससे तफरी करने लगे। बीच-बीच में युवक उसे छेड़ भी रहे थे।
विज्ञापन
हापुड़ रोड पर जाकिर कालोनी के पास ऑटो रुका, तो तीनों युवक ऑटो से उतर गये। विदेशी युवक भी उतर गया। यहां फिर से तीनों युवकों ने सेल्फी खींचने की कोशिश की, तो गुस्साए चीनी नागरिक ने एक मिस्त्री की दुकान से हथौड़ा उठा लिया और युवकों को मारने दौड़ पड़ा। एक युवक ने बेल्ट निकाल ली। दोनों के बीच हाथापाई हो गई। चीनी नागरिक के तेवर देखकर तीनों युवक पास ही स्थित पुलिस चौकी में घुस गए। विदेशी भी चौकी में घुस गया और दरोगा से भिड़ गया। चौकी पर लोगों की भीड़ लग गई। विदेशी जिस मीट प्लांट में आया था, वहां के कर्मचारियों को फोन करके बुलाया गया। मीट प्लांट के लोग आए और चाइनीज को समझाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। विदेशी नागरिक से जुड़ा मामला होने पर इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट चंद्रभान यादव भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन