फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Forest mafia cut 17 trees

एनएच 119 हाईवे पर वन माफियाओं ने काटे हरे भरे पेड़

Sat, 13 Jun 2020 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Forest mafia cut 17 trees
वन माफियाओं ने काटे 17 पेड़
विज्ञापन

- वन अधिकारियों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बहसूमा। नगर के समीप स्थित एनएच 119 हाईवे पर देर रात सड़क किनारे खड़े यूकेलिप्टस के 17 हरे भरे पेड़ वन माफियाओं ने काट दिए। वन माफिया पुलिस के सायरन बजने के बाद मौके पर ही पेड़ों को छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारियों ने मौके का जायजा लिया और पेड़ की गोलाई मापी। डिप्टी रेंजर ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

एनएच 119 हाईवे पर सड़क किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ कटने की सूचना वन विभाग के अधिकारी विनोद कुमार, वनरक्षक संसार सिंह एवं थाना प्रभारी शिवदत्त सिंह ने दी। वन डिप्टी रेंजर विनोद कुमार अपनी टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने गंभीरता से जांच की और काटे गए पेड़ों की गोलाई मापी। थाना प्रभारी शिवदत्त सिंह ने बताया कि बहसूमा के समीप काटे गए पेड़ कॉलोनी के सामने आ रहे थे। जिसमें वन माफिया द्वारा 17 हरे भरे पेड़ काट दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वन दरोगा संसार सिंह की तहरीर पर मैसर्स श्रीराम डेवलपमेंट पंजीकृत प्रथम तल गंगा प्लाजा बेगम ब्रिज रोड मेरठ एवं पंकज रस्तोगी तथा दीपक मित्तल निवासी मेरठ, बाबर निवासी बहसूमा के खिलाफ अवैध रूप से पेड़ काटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर दिलाने में वन रेंजर नवरत्न सिंह, डिप्टी रेंजर विनोद कुमार के नेतृत्व में सभी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed