{"_id":"6222f20f5dbbf34c45696c3c","slug":"forest-department-team-has-released-leopard-shivalik-area-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की बात: वन विभाग ने शिवालिक क्षेत्र में छोड़ा तेंदुआ, 10 घंटे तक दहशत में रहा था शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की बात: वन विभाग ने शिवालिक क्षेत्र में छोड़ा तेंदुआ, 10 घंटे तक दहशत में रहा था शहर
Sat, 05 Mar 2022 10:45 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:45 AM IST
सार
मेरठ के लोगों ने अब राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम ने शनिवार सुबह करीब छह बजे सहारनपुर के शिवालिक वन क्षेत्र में तेंदुए को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने सहारनपुर के शिवालिक क्षेत्र में तेंदुए को छोड़ा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के पल्लवपुरम फेज-2 की आवासीय क्षेत्र में 10 घंटे तक कोहराम मचाने वाले तेंदुए को वन विभाग की टीम ने शनिवार सुबह छह बजे सहारनपुर के शिवालिक वन क्षेत्र में पहुंचा दिया। वन विभाग की टीम दो गाड़ियों के साथ शिवालिक वन क्षेत्र पहुंची और तेंदुए को सकुशल छोड़ने के बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ पल्लवपुरम फेज-2 के आवासीय क्षेत्र में घुस आया था। तेंदुआ सबसे पहले एक शिक्षिका के घर में जा बैठा। इस दौरान तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई थी
विज्ञापन
वहीं लगभग 10 घंटे तक तेंदुआ उछल कूद और आंख मिचौली का खेल खेलता रहा। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने शाम के समय तेंदुए को पकड़ लिया था। हालांकि दिनभर पल्लवपुरम क्षेत्र ही नहीं पूरे शहर में तेंदुए को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक सीन: ...जब तेंदुए को घर में देख सहम गए लोग, दहशत में गुजरे नौ घंटे, देखिए मौके की तस्वीरें
वहीं शाम को तेंदुए के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने रातभर तेंदुए के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और शनिवार सुबह छह बजे शिवालिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: फिल्मी सीन: तेंदुए के आगे भागकर बचाई जान, कुछ देर के लिए थम गई थीं दो युवकों की सांसें, देखें तस्वीरें
जिला वन अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार का कहना है कि सफल सर्च ऑपरेशन के बाद तेंदुए को पकड़ा गया था। अब उसको सकुशल शिवालिक क्षेत्र डिविजन के मोहन रेंज में छोड़ दिया गया है।