फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Foreign woman rejected the love of 70 years retired army officer in six months

Meerut News: विदेशी महिला ने छह माह में ही ठुकरा दी 70 साल के सेना से सेवानिवृत्त अफसर की मोहब्बत

Sat, 20 May 2023 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Foreign woman rejected the love of 70 years retired army officer in six months
मेरठ। सेना से सेवानिवृत्त 70 साल के डालचंद और ब्राजील की 59 साल की महिला एना आरिया की मोहब्बत छह माह भी नहीं चल सकी। शादी डाट कॉम के जरिए डालचंद के संपर्क में आई विदेशी महिला शादी करने के लिए मेरठ तक आ गई। कोर्ट में दोनों ने शादी के लिए आवेदन भी कर दिया। लेकिन 40 दिन बाद महिला ने मेरठ के माहौल, खानपान और संस्कृति को अनुरूप नहीं बताते हुए शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

रुड़की रोड स्थित बलवंत एन्कलेव निवासी सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी डालचंद का पत्नी से तलाक हो चुका है। करीब एक साल पहले डालचंद ने शादी डॉट कॉम पर ब्राजील की रहने वाली एना आरिया से संपर्क किया था। एना ने डालचंद से शादी का प्रपोजल स्वीकार कर लिया। दोनों के बीच फोन पर बात शुरू हुई तो मोहब्बत परवान चढ़ गई। एना छह महीने पहले डालचंद से शादी करने के लिए मेरठ आ गई। डालचंद ने एना को एक होटल में रखा। दोनों ने शादी करने के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में आवेदन कर दिया। अपर जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने शादी की स्वीकृति के लिए एक महीने का समय दे दिया। लेकिन 40 दिन बाद दोनों फिर कोर्ट पहुंचे और शादी का आवेदन निरस्त करने की मांग कर की। कोर्ट में दोनों के बयान दर्ज कराए गए। विदेशी महिला ने मेरठ में अपने अनुकूल माहौल न होना बताकर शादी से मना किया और अपने देश लौट गई।
विज्ञापन

---
विटामिन की कमी के लिए पर्याप्त आहार की जरूरत
विदेशी महिला ने कहा कि मैं 59 साल की तलाकशुदा हूं, मेरे बच्चे हैं। पति से तलाक हो गया, लेकिन परिवार, बच्चों, धेवते-धेवती, पोते-पोती को मैं हमेशा के लिए नहीं छोड़ सकती। ब्राजील के मुताबिक यहां पर जलवायु, भोजन मेरे अनुकूल नहीं है। मैं ब्राजील की हूं और मुझे शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए पर्याप्त आहार की जरूरत है, लेकिन यहां ऐसा आहार नहीं मिल रहा है। यहां की संस्कृति भी अलग है। मैं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यक्तिगत कारण से शादी करना नहीं चाहता
- डालचंद ने कोर्ट में लिखित में बयान देकर कहा कि मैंने विदेशी महिला से शादी करने के लिए आवेदन दिया था। अब व्यक्तिगत कारणों के चलते वह शादी नहीं करना चाहते हैं। विदेशी महिला ने कहा कि मुझे डालचंद के साथ शादी करनी थी, लेकिन अब नहीं करना चाहती। इसलिए शादी के आवेदन को निरस्त किया जाए।

एलआईयू से भी मांगी जाती है रिपोर्ट
कोर्ट में शादी के आवेदन की जांच के लिए एलआईयू और संबंधित थाना पुलिस से रिपोर्ट मांगी जाती है। पुरुष और महिला का पता करना होता है कि उन्होंने पहले पति या पत्नी से तलाक दिए बगैर तो शादी के लिए आवेदन नहीं किया है या फिर अन्य कोई विवाद तो नहीं है। इसके चलते शादी का आवेदन करने वालों को एक महीने का समय दिया जाता है। एक महीने बाद ही दोनों की शादी को कोर्ट वैध मानता है।


---
डालचंद ने विदेशी महिला के साथ शादी के लिए आवेदन किया था। करीब 40 दिन बाद दोनों ने व्यक्तिगत कारण बताकर आवेदन निरस्त करने का प्रार्थना पत्र दिया। विदेशी महिला अपने देश लौट गई है। - दिवाकर सिंह, अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed