फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   foreign nationals

टक्कर लगने पर विदेशी नागरिक से बदसलूकी   

Wed, 13 Apr 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 13 Apr 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
foreign nationals
आरोपी इसी ठेके पर सेल्समैन बताया गया है। - फोटो : अमर उजाला
बाइक में टक्कर लगने पर कार में सवार विदेशी नागरिक से बदसलूकी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार कार में रूस निवासी एक महिला चिकित्सक अपने पति के साथ मौजूद थी। हंगामा होने से उन्होंने घबराकर बाइक सवार को हर्जाना दे दिया और वहां से चुपचाप चले गए। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यह दंपति हरिद्वार से दिल्ली कार से जा रहा था। नेशनल हाईवे पर सकौती ठेके के निकट एक बाइक में कार की साइड लग गई थी। बाइक पर पीछे शराब ठेके का सेल्समैन बैठा था। सेल्समैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर कार सवार दंपति से अभद्रता करते हुए मारपीट करने तक की कोशिश की। हंगामा ज्यादा होते देख दंपति दबाव में आ गया। जिस पर सेल्समैन ने उनसे आठ हजार रुपये ऐंठ लिए। जानकारी पर दौराला पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दंपति वहां से जा चुका था। इंस्पेक्टर दौराला परशुराम का कहना है कि अलीगढ़ निवासी युवक ने रूस निवासी चिकित्सक युवती से शादी की है। हरिद्वार से दिल्ली जाते समय उनकी कार से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed